Hindi NewsBihar Newsboy made obscene photos of girl made viral when marriage canceled a woman also involved Muzaffarpur Bihar
शादी नहीं लगी तो लड़के ने की हैवानियत, लड़की का गंदा फोटो बना वायरल किया; साजिश में 1 महिला भी

शादी नहीं लगी तो लड़के ने की हैवानियत, लड़की का गंदा फोटो बना वायरल किया; साजिश में 1 महिला भी

संक्षेप:

लड़की की शादी की बात वैशाली संदीप कुमार के साथ चल रही थी। लड़के वालों ने लड़की देखा और पसंद कर लिया। लड़की देखने के दौरान लड़के ने उसका फोटो और वीडयो बना लिया जसे बाद में एडिट करके अश्लील बना दिया और वायरल कर दिया।

Jan 25, 2026 05:38 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक की हैवानियत सामने आई है। शादी का मामला सेट नहीं होने पर उसने अपनी होने वाली दूल्हन की फेक अश्लील फोटो, वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पीड़िता की मां के बयान पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। केस दर्ज होने के बाद से आरोपी युवक फरार चल रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता की मां ने बताया है कि 22 साल की बेटी की शादी की बात वैशाली जिले के नवादा मसुदचक निवासी रमेश साह के बेटे संदीप कुमार के साथ चल रही थी। लड़के वालों ने लड़की देखा और पसंद कर लिया। लड़की देखने के दौरान लड़के ने उसका फोटो और वीडयो बना लिया। किसी कारण से शादी फाइनल नहीं हो सका। उसके बाद लड़के ने घिनौना काम किया।

संदीप ने अपने एक दोस्त मो आजम और उसकी सहयोगी ज्योति कुमारी के साथ मिलकर फोटो और वीडियो को एडिट करके अश्लील बना दिया। उसके बाद सबने मिलकर बेटी के फेक फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वजह से उनकी इज्जत का नुकसान हुआ और बेटी की शादी नहीं हो रही है। इसकी शिकायत करने पर गांव के मुखिया ने पंचायत कराई जहां आरोपी ने फिर से गलती नहीं करने का वचन दिया। उसके बाद भी अश्लील वीडियो वायरल किया गया।

बाद में आरोपी ने बेटी को उठा लेने की धमकी दी। कहा कि कहीं भी उसकी शादी नहीं होने देंगे। डर के मारे लड़की घर से बाहर नहीं निकल रही है। एडिटेड फोटो देखकर लोग उससे सवाल पूछते हैं। इस मामले में पुलिस ने उन लोगों की तलाश शुरू कर दिया है जिनकी आईडी से वीडियो को वायरल और शेयर किया गया। पारू थाना पुलिस ने कहा है कि बीएनएस के साथ आईटी एक्ट में कांड दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को उनके मोबाइल नंबर से ट्रेस किया जा रहा है। आरोपियों की सजा दिलाई जाएगी।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।