Hindi NewsBihar Newsboth eyes tear and private part crushed chilling murder case in bihar
दोनों आंखें फोड़ दी, प्राइवेट पार्ट को कुचला; बिहार में अधेड़ की बेरहमी से हत्या

दोनों आंखें फोड़ दी, प्राइवेट पार्ट को कुचला; बिहार में अधेड़ की बेरहमी से हत्या

संक्षेप:

पूछे जाने पर मांझी के थानाध्यक्ष देव आशीष हंस ने बताया कि यह एक सुनियोजित और क्रूर हत्या का मामला प्रतीत होता है। मृतक जिस कमरे में रहते थे, वह बगीचे के अंदर एक चहारदीवारी से घिरा हुआ था। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि अपराधी मृतक को अच्छी तरह जानते थे या लंबे समय से उनकी रेकी कर रहे थे।

Dec 11, 2025 10:05 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, छपरा
share Share
Follow Us on

बिहार के छपरा जिले में अधेड़ शख्स की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई है। यहां मांझी नगर पंचायत के दक्षिण टोला निवासी 55 वर्षीय सूरज प्रसाद की अपराधियों ने निर्मम हत्या कर दी। उनका शव मांझी दक्षिण टोला स्थित उनके कमरे में बिस्तर के नीचे खून से लथपथ मिला। अपराधियों ने उनकी दोनों आंखें फोड़ निजी अंग को कुचल दिया था।वारदात की सूचना पाकर मृतक की पत्नी, दो पुत्र तथा तीन पुत्री मौके पर मांझी पहुंचे। मृतक के भतीजा पंकज प्रसाद ने बताया कि सूरज प्रसाद गांव के बाहर एक बगीचे में बने छोटे से कमरे में लगभग दस वर्षों से अकेले ही रहते थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनके परिवार के सदस्य छपरा शहर में रहकर रोजी रोजगार करते हैं। बुधवार की सुबह जब पड़ोस में रहने वाले परिजन उन्हें भोजन देने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खुला देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। अंदर जाने पर उन्होंने सूरज प्रसाद का शव बिस्तर के नीचे पड़ा देखा, उनके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। इसके बाद तत्काल मांझी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। परिजनों को आशंका है कि हत्या रात में की गई होगी। सारण के एसएसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। हत्यारे जल्द पकड़े जाएंगे।

खून से सनी मिट्टी ले गई फॉरेंसिक टीम

मांझी नगर पंचायत के दक्षिण टोला निवासी 55 वर्षीय सूरज प्रसाद की निर्मम हत्या के मामले की जांच करने फॉरेंसिक जांच टीम पहुंची। टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य व खून से सनी मिट्टी एकत्रित कर मौका-ए-वारदात का बारीकी से निरीक्षण किया।

पूछे जाने पर मांझी के थानाध्यक्ष देव आशीष हंस ने बताया कि यह एक सुनियोजित और क्रूर हत्या का मामला प्रतीत होता है। मृतक जिस कमरे में रहते थे, वह बगीचे के अंदर एक चहारदीवारी से घिरा हुआ था। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि अपराधी मृतक को अच्छी तरह जानते थे या लंबे समय से उनकी रेकी कर रहे थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या के तरीके और समय की पुष्टि होगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और कई संदिग्धों की पहचान भी की जा रही है। इस वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। ग्रामीण भय और आक्रोश में हैं। ग्रामीण पुलिस प्रशासन से अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:सरकारी टीचर कोचिंग में नहीं पढ़ाएंगे, बतानी होगी फीस; बिहार में नई नीति
ये भी पढ़ें:बिहार में परीक्षा देकर लौट रही छात्रा से गैंगरेप, हालत बिगड़ी तो भागे बदमाश
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।