Hindi NewsBihar Newsboom in jobs employment 32 major investors met with CS electric buses be manufactured in Bihar
नौकरी, रोजगार की आएगी बहार; 32 बड़े निवेशक CS से मिले, बिहार में बनेगी इलेक्ट्रिक बस

नौकरी, रोजगार की आएगी बहार; 32 बड़े निवेशक CS से मिले, बिहार में बनेगी इलेक्ट्रिक बस

संक्षेप:

मुख्य सचिव की पहल पर शुरू की गई उद्योग वार्ता में बिहार को आधा दर्जन से अधिक सेक्टर में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं।

Dec 12, 2025 06:26 am ISTSudhir Kumar पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share Share
Follow Us on

निवेश का प्रस्ताव लेकर देशभर के 32 निवेशकों ने बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मुलाकात की। इसमें राज्य में इलेक्ट्रिक बस की फैक्ट्री लगाने के साथ रोबोटिक्स सर्जरी में सहयोग समेत कई बड़े उद्योग लगाने का प्रस्ताव मिला है। उद्योग वार्ता के तहत उन्होंने बिहार में उद्योग स्थापित करने की अपनी इच्छा जाहिर की। निवेशकों ने सरकार से आयात-निर्यात प्रक्रियाओं में भी सहयोग की मांग की। बैठक गुरुवार को पटना एयरपोर्ट के समीप स्थित वायुयान संगठन निदेशालय में हुई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य सचिव की पहल पर शुरू की गई उद्योग वार्ता में बिहार को आधा दर्जन से अधिक सेक्टर में निवेश के प्रस्ताव मिले। उद्योग वार्ता का यह दूसरा दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इसमें बिहारी निवेशकों की संख्या अधिक थी, जिनका मुख्य उद्देश्य अपने गृह राज्य के विकास में योगदान देना, पलायन की समस्या को दूर करना और बिहार वापसी को संभव बनाना था। इन उद्यमियों का मानना है कि बिहार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और यदि उद्योगों की संख्या बढ़ती है तो युवाओं के लिए रोजगार के व्यापक अवसर सृजित होंगे।

ये भी पढ़ें:इंडिगो संकट से कब तक मिलेगी निजात? AAI जीएम पहुंचे पटना एयरपोर्ट

पुरानी नीतियों में होगा संशोधन

मुख्य सचिव ने निवेशकों को आश्वासन दिया कि उद्योग वार्ता राज्य सरकार को अच्छे और गंभीर निवेशकों के साथ सीधे काम करने का अवसर प्रदान करेगी और सरकार से उन्हें हर संभव सहायता मिलेगी। बिहार के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि निवेश को बढ़ावा देने के लिए किसी भी प्रकार की नई नीति लानी पड़ेगी या पुरानी नीतियों में संशोधन की आवश्यकता होगी, तो राज्य सरकार बिना किसी विलंब के वह करेगी। बैठक में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता, ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह व ईखायुक्त अनिल कुमार झा भी उपस्थित थे।

मुख्य निवेश प्रस्ताव

● दूध उत्पादन एवं संबंधित उत्पाद उद्योग

● बिहार फिल्म सिटी की स्थापना में निवेश

● बिजली संबंधित उत्पादों की मैनुफैक्चरिंग यूनिट

● फर्नीचर, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट, हॉस्पिटल सेक्टर

● लेदर के सामान का निर्माण एवं निर्यात

● गन्ना उद्योग का विस्तार

● अशोक लेलैंड के वाइस प्रेसिडेंट यशपाल साचर ने इलेक्ट्रिक बस के लिए मैनुफैक्चरिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव रखा। सुझाव दिया कि पिंक बस को देखते हुए महिलाओं के लिए ड्राइविंग स्कूल की स्थापना हो सकती है।

● रोबोटिक्स प्रोग्राम और कोलोरेक्टल सर्जरी, सवेरा कैंसर एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक बिपिन कुमार झा ने रोबोटिक्स सर्जरी की अहमियत को रेखांकित करते हुए निवेश करने और सरकार संग काम करने की इच्छा जताई।

● कोका कोला एसएलएमजी के निदेशक सिद्धार्थ लधानी ने बिहार सरकार के साथ सहयोग करने की इच्छा जाहिर की और अपने प्रस्तावित उद्योग की रूपरेखा पर चर्चा की।

जिन निवेशकों को जमीन की आवश्यकता थी या अन्य दिक्कतें आ रही थीं, उनके मामलों को मुख्य सचिव ने गंभीरता से सुना और तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देश दिये। अन्य मामलों में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा है। राज्य सरकार ने बिहार में निवेश करने के इच्छुक या उद्योग स्थापित करने के दौरान कठिनाई का सामना कर रहे सभी निवेशकों के लिए एक समर्पित वन-स्टॉप सॉल्यूशन के लिए उद्योग वार्ता शुरू की है।

ये भी पढ़ें:जमुई में ट्रेन की AC बोगी में हथियारों से भरा बैग ; US मेड पिस्टल, कारतूस बरामद
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।