जैक्सन और सीवी रमण हॉस्टल के छात्रों में मारपीट, बम फोड़ कर दहलाया; पटना में तांडव
स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट की घटना में एक छात्र मामूली रूप से जख्मी हो गया। इधर घटना के थोड़ी देर बाद छात्रों का एक गुट पहुंचा और सीबी रमण हॉस्टल की दीवार पर बम फोड़ दी। जिससे अफरातफरी मच गई।

पटना में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के लॉ कॉलेज घाट के पास मंगलवार की रात छात्रों ने बम विस्फोट कर हड़कंप मचा दी। इससे पहले जैक्सन और सीबी रमण हॉस्टल के छात्रों के बीच मारपीट हुुई। मौके पर डीएसपी राजकिशोर सिंह के साथ सुल्तानगंज पुलिस पहुंची। पुलिस के आने से पहले सभी छात्र भाग गए। मंगलवार की रात कॉफी की दुकान पर जैक्सन हॉस्टल और सीवी रमण हॉस्टल के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और दोनों पक्षों में मारपीट हुई।
स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट की घटना में एक छात्र मामूली रूप से जख्मी हो गया। इधर घटना के थोड़ी देर बाद छात्रों का एक गुट पहुंचा और सीबी रमण हॉस्टल की दीवार पर बम फोड़ दी। जिससे अफरातफरी मच गई। डीएसपी का कहना है कि बम विस्फोट से किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। पुलिस टीम जांच पड़ताल कर रही है। दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं करायी है। पुलिस मौके पर गश्त कर रही है।
मारपीट में छात्र मामूली रूप से जख्मी
पुलिस का कहना है कि यह विवाद दो हॉस्टलों के बीच का नहीं है बल्कि चार-पांच छात्रों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई है। जिसमें एक छात्र मामूली रूप से घायल हुआ है। इसकी को लेकर दूसरे पक्ष के छात्रों ने दहशत कायम करने को लेकर लॉ कॉलेज घाट के पास हॉस्टल की दीवार पर बम विस्फोट कर हड़कंप मचा दी। इस मामले में शामिल आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।



