Hindi NewsBihar NewsBlood spilled in Saran due to a personal dispute woman beaten to death leading to tension in the village
सारण में आपसी विवाद में बहा खून; महिला की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव

सारण में आपसी विवाद में बहा खून; महिला की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव

संक्षेप:

सारण जिले के पियानो गांव में आपसी विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतका के पति ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में महिला की जान चली गई।

Dec 20, 2025 07:58 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, कोपा/सारण
share Share
Follow Us on

सारण जिले के कोपा में पियानो गांव में आपसी विवाद में एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार की देर शाम की बताई जा रही है। आपसी कहासुनी से शुरू विवाद इतना बढ़ गया कि पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में एक महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान पियानो गांव निवासी मोगल सिंह की 50 वर्षीय पत्नी राधिका देवी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, विवाद के दौरान राधिका देवी के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

घटना की सूचना मिलते ही कोपा थाना पुलिस सक्रिय हुई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में मृतका के पति मोगल सिंह ने कोपा थाने में आवेदन देकर अपने ही पट्टीदार अमित कुमार सिंह सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सभी आरोपियों ने मिलकर उनकी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:पुराने केस में समझौता नहीं करने पर मर्डर; अररिया में किसान की 3 गोली मारकर हत्या
ये भी पढ़ें:सीवान में डबल मर्डर से सनसनी; बोरे में बांधकर फेंके गए 2 युवकों के शव

कोपा थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।