नाजुक अंग में खून, 3 अंगुलियां कटी, छाती की हड्डी टूटी; चचेरी बहनों की हत्या में हैवानियत का ऐंगल

Sudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share

दुष्कर्म की आशंका प्रबल होने पर वेजाइनल स्वाब सुरक्षित रख लिया गया। बताया जा रहा है कि जिस पोस्टमार्टम में लगे डॉक्टर और कर्मी भी शवों की स्थिति देखकर भावुक हो गए।

नाजुक अंग में खून, 3 अंगुलियां कटी, छाती की हड्डी टूटी; चचेरी बहनों की हत्या में हैवानियत का ऐंगल

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में दो चचेरी बहनों की हत्या कर शव को फेंक दिया गया। शवों के पोस्टमार्टम के दौरान दिल दहलाने वाली बातें उजागर हुई हैं। बच्चियों के साथ हैवानियत की आशंका प्रबल हो गई है। पहले से ही कहा जा रहा है कि बड़ी बहन(12 साल) के साथ गलत कार्य करते छोटी बहन ने देख लिया तो दोनों को हैवानों ने मार डाला। बुधवार को ईंट भट्ठे पर लापता दोनों बहनों का शव मिला तो सनसनी फैल गई। उनका गला रेता गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छाती की हड्डी टूटने, 3 अंगुलिंया कटने, पेट में चाकू, जबड़ा टूटने समेत शरीर के कई अंगों पर जख्म के निशान मिले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक बच्ची के नाजुक अंग में खून का थक्का मिला। दुष्कर्म की आशंका प्रबल होने पर वेजाइनल स्वाब सुरक्षित रख लिया गया। बताया जा रहा है कि जिस पोस्टमार्टम में लगे डॉक्टर और कर्मी भी शवों की स्थिति देखकर भावुक हो गए। माना जा रहा है कि गायब होने की रात को ही उनकी हत्या कर दी गई थी। सोमवार को गांव में भुईयां बाबा का पूजा देखने दोनों निकलीं तो घर नहीं लौटी थी। गुरुवार को उनके शव ईंट-भट्ठे के पास मिले। कहा जा रहा है कि खोजबीन के दौरान लोग यहां भी आए थे पर शव नहीं मिले थे। गुरुवार को परिजनों को शव की सूचना दी गई तो वहां पहुंचे और बच्चों को पहचाना।

एक बच्ची की मां ने बताया कि सोमवार सुबह 10 बजे बच्चियों के गायब होने के बाद मंगलवार की शाम तक ईंट-भट्ठे पर उसी जगह 10 बार तलाश की गई, तब वहां लाशें नहीं थी। ऐसी आशंका है कि हत्या के बाद शव जब सड़ने लगा तो भट्ठा के पास लाकर फेंका गया होगा। मां ने बच्चियों के पेट और सीना चीरने के पीछे अंदरूनी अंग निकाले जाने की भी आशंका जताई है। उसने भट्ठा पर कार्यरत लोगों पर ही घटना में संलिप्तता की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि दोनों चचेरी बहनें घर के पास सोमवार की सुबह खेल रही थीं, जब बच्चियां गायब हुईं तो परिजनों को लगा कि घर के बगल में हो रही बख्तोर भूईया बाबा की पूजा में गई होंगी। घर नही लौटीं तब परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

शव की स्थिति देख पुलिस ने आशंका जताई है कि गायब होने के दिन सोमवार को ही बच्चियों की हत्या की गई होगी। बच्चियों के सिर और पैर में चोट के निशान हैं। गला बुरी तरह रेता हुआ है। हाथ-पैर की हड्डी तक कटी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को पुलिस ने शव सौंप दिया है। इधर, ग्रामीणों ने पुलिस को आरोपित की गिरफ्तारी के लिए 48 घंटे का समय दिया है। इसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। शव मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों से पुलिस ने पूछताछ की। इलाके में किसी से दुश्मनी के सवाल पर परिजनों ने कहा कि किसी से ऐसी दुश्मनी नहीं थी कि मासूम बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दे।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।