पटना समेत बिहार के इन 6 जिलों में शाम 7 बजे ब्लैकआउट, सायरन बजते ही छा जाएगा अंधेरा

Nishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

ब्लैकआउट के दौरान अपार्टमेंट में जेनरेटर न चलाएं। मोबाइल स्क्रीन, टॉर्च या अन्य किसी प्रकाश स्रोत का इस्तेमाल ना कर पूर्ण ब्लैक आउट में सहयोग करें। प्रधान सचिव ने कहा कि किसी भी तरह की संभावित आपदा से बचाव और सुरक्षा के लिए नियमित पूर्वाभ्यास आवश्यक है।

पटना समेत बिहार के इन 6 जिलों में शाम 7 बजे ब्लैकआउट, सायरन बजते ही छा जाएगा अंधेरा

युद्ध जैसे हालात के लिए आम नागरिकों को तैयार करने के लिए गुरुवार को राजधानी पटना समेत बिहार के छह जिलों में हवाई हमले का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान पटना, किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया और कटिहार जिले में शाम सात से 7.15 बजे तक पूर्ण अंधेरा (ब्लैकआउट) रहेगा। शाम सात बजे खतरे का सायरन बजने के साथ ही इन जिलों की बिजली गुल हो जाएगी और परिवहन व्यवस्था ठहर जाएगी। इससे पहले पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सात मई को ऐसा ही पूर्वाभ्यास हुआ था।

एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अस्पताल प्रशासन को भी दी गई सूचना

पूर्वाभ्यास के दौरान आकस्मिक सेवा से जुड़े एयरपोर्ट, रेलवे, बस स्टैंड और अस्पताल आदि जगहों पर भी ब्लैकआउट रहेगा। जिला प्रशासन ने संबंधित प्रशासन को निर्देश दिया है। साथ ही पुलिस-प्रशासन को सार्वजनिक स्थलों पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। पूर्वाभ्यास की सफलता को लेकर बुधवार को आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और नागरिक सुरक्षा निदेशालय के महानिदेशक डॉ. परेश सक्सेना ने संबंधित जिलों के अपर समाहर्ता (आपदा) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित जिलों की सायरन व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सायरन के लिए चौक-चौराहों पर लगे साउंड सिस्टम, थानों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का सहयोग लेने का भी निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि जिलों के पदाधिकारी ऊर्जा विभाग से सामंजस्य स्थापित कर ब्लैकआउट की सफलता में सहयोग लेंगे। पदाधिकारी मॉकड्रिल के दौरान अस्पतालों की खिड़कियों पर क्यूबिकल पर्दा या प्राइवेसी कर्टन लगवाना सुनिश्चित करेंगे।

ब्लैकआउट के दौरान अपार्टमेंट में जेनरेटर न चलाएं

आपदा प्रबंधन विभाग प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने आम जनों से अपील करते हुए कहा है कि 14 मई की शाम सात बजे से 07:15 के बीच होने वाले ब्लैकआउट के दौरान घबराएं नहीं। ब्लैकआउट के दौरान अपार्टमेंट में जेनरेटर न चलाएं। मोबाइल स्क्रीन, टॉर्च या अन्य किसी प्रकाश स्रोत का इस्तेमाल ना कर पूर्ण ब्लैक आउट में सहयोग करें। प्रधान सचिव ने कहा कि किसी भी तरह की संभावित आपदा से बचाव और सुरक्षा के लिए नियमित पूर्वाभ्यास आवश्यक है। इससे आमजन में आपदा प्रबंधन संबंधी जागरूकता के प्रसार होता है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।