घमंड था, कलकत्ता जीत गए, बंबई जीत गए, विदेश जीत गए; भाजपा पर बरसने लगे अनंत सिंह

By Nishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना

मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह ने बांकीपुर में बीजेपी की हार पर खुलकर अपनी बात रखी है। अनंत सिंह ने कहा है कि उनको घमंड हो गया था कि कलकत्ता जीत गए, बंबई जीत गए, विदेश जीत गए। पूरे देश में हालत खराब है। 

Anant singh
बांकीपुर में बीजेपी की हार के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह भाजपा पर लगातार बरस रहे हैं। (फाइल फोटो)

पटना की हॉट सीट कही जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट गंवाने के बाद बीजेपी में मंथन का दौर चल रहा है। इस हार के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के मोकामा से विधायक अनंत सिंह भाजपा के खिलाफ मुखर हो गए हैं। पहले तो उन्होंने इतना ही कहा था कि जनता ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था और उनको हटाने से वो नाराज थी। लेकिन अब अनंत सिंह ने इससे आगे बढ़ कर यह कह दिया है कि उनको (बीजेपी) को घमंड हो गया था। बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार को लेकर पूछ गए सवाल के जवाब में अनंत सिंह ने अब कहा है कि घमंड हो गया था कि कलकता, बंबई और विदेश जीत गए हैं। मोकामा विधायक खूब बरसे हैं।

अनंत सिंह ने कहा, ‘गठबंधन का मतलब क्या होता है। यहां तो घमंड था कि कलकत्ता जीत गए, विदेश जीत गए, बंबई जीत गए। देश भर में हालत खराब है बिहार ही नहीं सिर्फ। जनता ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था। अब बीच में कोई किसी को तो किसी को बना दे तो जनता को सुहावन नहीं लगेगा। जनता जिसको वोट देता है तो इंतजार करता है कि हमने इनको बनाया है। अब आप बीच में कभी इसको बना दीजिए तो कभी उसको बना दीजिए। अपने नाम पर लड़िए, मुख्यमंत्री जिसके नाम से लड़ा जाए वो मुख्यमंत्री रहे, चाहे कोई पार्टी के हो।’

ये भी पढ़ें:
दर्जनों घर नदी में समाए, कई मकान कटाव की जद में; बिहार के सहरसा में कोसी का सितम
बिहार में इंस्पेक्टर और SI को ट्रैक्टर से कुचल मारने की कोशिश, बाप-बेटा अरेस्ट

बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट थी। नितिन नवीन इस सीट पर लगातार कमल खिला रहे थे। उनके राज्यसभा जाने के बाद ही इस सीट पर उपचुनाव की नौबत आई थी। इस उपचुनाव में बीजेपी के सामने जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल की उम्मीदवार रेखा गुप्ता की चुनौती थी। बीजेपी ने नीरज सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया था। चुनाव प्रचार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के कई छोटे-बड़े नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

03 अगस्त को जब चुनाव परिणाम आए तो रिजल्ट ने सबको चौंका दिया। इस सीट पर पहली बार चुनाव लड़ रहे जनसुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने जीत हासिल कर बीजेपी से यह सीट छीन ली। बीजपी के नीरज सिन्हा चुनाव परिणामों में दूसरे नंबर पर रहे थे। राजद प्रत्याशी की तो जमानत भी जब्त हो गई थी। बीजेपी की हार के बाद अनंत सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में यह भी कहा था कि जनता के मन में यह बात बैठ गई थी कि नीतीश कुमार को हटाकर बीजेपी ने खिलवाड़ किया है।

ये भी पढ़ें:
बिहार में आज बारिश और वज्रपात, भागलपुर-मुजफ्फरपुर समेत इन 17 जिलों में बरसात

अनंत सिंह ने क्या कहा था

जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने कहा था कि जनता के बीच यह मैसेज गया कि नीतीश कुमार को कुर्सी से हटा दिया गया है और इस बात से जनता दुखी थी। अनंत सिंह ने कहा था कि जनता में हवा उड़ा था कि भाजपा वालों ने नीतीश कुमार के साथ ऐसा किया है। हमलोगों ने नीतीश कुमार को वोट दिया है। ये लोग जब चाहते हैं तब किसी को ले आते हैं, किसी को हटा देते हैं। जनता को यह चीज अच्छी नहीं लगी कि हम किसी के नाम पर वोट दें और कोई किसी को बना दे। इन लोगों ने खिलवाड़ बना दिया है और जनता को खिलवाड़ पसंद नहीं है।'

ये भी पढ़ें:
जनता में बैठ गया है कि नीतीश को हटाकर बीजेपी खिलवाड़ की;बांकीपुर में हार पर अनंत

Loading videos...

और देखें

Loading videos...

और देखें

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।