Hindi NewsBihar NewsBJP to hold gratitude program for NDA landslide victory in Bihar regional leaders and workers honored
बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर BJP करेगी आभार कार्यक्रम; क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं सम्मान

बिहार में NDA की प्रचंड जीत पर BJP करेगी आभार कार्यक्रम; क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं सम्मान

संक्षेप:

बिहार चुनाव में एनडीए की जीत पर भाजपा आभार कार्यक्रम करेगी। जिसके तहत क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताएगी। तीन दिन क्षेत्रीय बैठकें होंगी। जिसमें आगे की रणनीति और चुनाव परिणामों पर चर्चा होगी। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Dec 05, 2025 09:14 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली बड़ी जीत पर भाजपा अपने क्षेत्रीय नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताएगी। इसके लिए आठ, नौ और 10 दिसंबर को क्षेत्रीय बैठक होगी। बैठक में पार्टी के आगे की रणनीति आदि पर भी बात होगी। साथ ही चुनाव परिणाम पर भी चर्चा होगी। इन बैठकों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेंद्र समेत पार्टी के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहेंगे। वहीं, संबंधित क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी, सह प्रभारी, जिला के प्रभारी और अध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक आदि शामिल होंगे। डॉ. दिलीप जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्रीय स्तर पर ये बैठकें होंगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आठ दिसंबर को मिथिला और तिरहुत की बैठक मुजफ्फरपुर पश्चिमी जिला कार्यालय में होगी। इसी दिन चंपारण और सारण की बैठक मोतिहारी जिला कार्यालय पर होगी। नौ दिसंबर को मगध, शाहाबाद, पटना, मुंगेर, बेगूसराय और नालंदा की बैठक प्रदेश कार्यालय में होगी। 10 दिसंबर को भागलपुर, कोसी और सीमांचल क्षेत्र की बैठक पूर्णिया जिला कार्यालय पर होगी।

ये भी पढ़ें:नीतीश के ज्ञान और ईमान से बिहार बेहतर;बिजेंद्र ने लालू के घोटाले की भी याद दिलाई
ये भी पढ़ें:गड़बड़ किए तो छोड़ दिए, अब कभी नहीं जाएंगे..., RJD विधायकों से बोले सीएम नीतीश
ये भी पढ़ें:बिहार में तीन नए विभाग बनाएगी नीतीश सरकार, एक करोड़ जॉब के लिए अलग डिपार्टमेंट

आपको बता दें बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए 202 सीटें जीती थी। जिसमें बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं नीतीश कुमार की जदयू को 85 सीटें मिली थीं। चिराग पासवान की लोजपा-आर को 19, जीतन मांझी की हम को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो भी 4 सीटें जीतने में कामयाब रही।