Hindi NewsBihar Newsbjp share poster and write name tejashwi yadav 9th fail missing
14 दिनों से पटना से बाहर हैं तेजस्वी, कल एक ट्वीट किया तो बीजेपी ने लापता का पोस्टर लगा दिया

14 दिनों से पटना से बाहर हैं तेजस्वी, कल एक ट्वीट किया तो बीजेपी ने लापता का पोस्टर लगा दिया

संक्षेप:

भारतीय जनता पार्टी ने एक पोस्टर शेयर कर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। बीजेपी ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को लापता बताते हुए लिखा है कि लापता की तलाश है।

Dec 17, 2025 11:41 am ISTNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में बीजेपेी ने तेजस्वी यादव पर पोस्टर के जरिए बड़ा हमला बोला है। दरअसल बिहार चुनाव परिणामों के बाद तेजस्वी यादव सार्वजनिक तौर पर कम ही मीडिया के सामने नजर आए हैं। इसपर बीजेपी ने पोस्टर के जरिए तंज कसा है और तेजस्वी यादव को लापत बताया है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव करीब 14 दिनों से पटना से बाहर हैं। 16 दिसंबर को राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक पोस्ट किया था जिसके बाद अब बीजेपी ने उनके लापता होने का पोस्टर शेयर किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी ने एक पोस्टर शेयर कर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। बीजेपी ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को लापता बताते हुए लिखा है कि लापता की तलाश है। जो पोस्टर बीजेपी ने शेयर किया है उसमें तेजस्वी यादव की तस्वीर लगी है और सबसे ऊपर लिखा गया है लापता। इसके अलावा इस पोस्टर पर लिखा गया है, नाम-तेजस्वी यादव। पहचान - 9वीं फेल। आखिर बार कब देखा- मीडिया से मुंह छिपाकर भागते हुए।'

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव पिछले काफी दिनों से सक्रिय नजर नहीं आ रहे हैं। अक्सर एक्स पर काफी सक्रियता के साथ बिहार सरकार पर हमला करने वाले तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर सामूहिक आत्महत्या कांड पर 16 दिसंबर को एक्स पर अपनी बात रखी थी। इससे पहले तेजस्वी यादव ने 2 दिसंबर को एक्स पर एक पोस्ट किया था।

विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव प्रचार में काफी मुखर रहने वाले तेजस्वी यादव नतीजों के बाद से पब्लिक लाइफ से लगभग गायब हो चुके हैं। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दो दिन ही तेजस्वी यादव सदन में नजर आए थे। विधानसभा कार्यवाही से तेजस्वी यादव ने जब दूरी बना ली थी तब उस समय भी इसे लेकर कई तरह की बातें कही गई थीं। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए विधानसभा परिसर में मीडिया से कहा था कि वो तेजस्वी यादव को ढूंढ़ रहे हैं। नीरज कुमार ने यह भी कहा था कि तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष हैं लेकिन अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं कर रहे हैं।

तेजस्वी यादव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी ने भी फेसबुक पर अपने एक पोस्ट में कहा था कि जीत-हार अलग बात है लेकिन तेजस्वी यादव को मैदान नहीं छोड़ना चाहिए। शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव को सलाह दी थी कि वो जनता के बीच जाएं और जनता से मिलें।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।