BJP के नए कार्यकारी बॉस नितिन नवीन का रोड शो, पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Dec 22, 2025 08:48 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share

आर ब्लॉक गोलंबर नीचे एवं आर ब्लॉक गोलंबर आरओबी पर से आयकर गोलंबर तक दोनों फ्लैक में परिचालन नहीं होगा। कार्यकर्ता/आमजनों के छोटे वाहनों की पार्किंग जीपीओ गोलंबर नीचे से आर ब्लॉक नीचे तक में निर्धारित है।

BJP के नए कार्यकारी बॉस नितिन नवीन का रोड शो, पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

23 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का पटना में रोड शो कार्यक्रम होगा। यह दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस बाबत ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। यह रोड शो पटना एयरपोर्ट से शुरू होगा और अरण्य भवन, शेखपुरा मोड़, पटेल भवन, पुनाईचक, हाईकोर्ट, ऊर्जा भवन, आयकर गोलंबर, भाजपा प्रदेश कार्यालय एवं मिलर हाईस्कूल तक होगा। इस दौरान इस मार्ग पर अग्निशमन/एंबुलेंस/ शव वाहन/ मरीजों के वाहन/न्यायायिक कार्य से जुड़े वाहन/पासधारक वाहन को छोड़ अन्य सामान्य वाहन का परिचालन नहीं होगा।

ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि रोड शो के समय से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच जाएं। जिला परिवहन कार्यालय से दक्षिण की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन जिला परिवहन कार्यालय टमटम पड़ाव फुवारी होते हुए गंतव्य स्थल की ओर जा सकेंगे। जिला परिवहन कार्यालय से उत्तर की ओर से आने वाले वाहन जिला परिवहन कार्यालय-जगदेव पथ होते हुए जा सकेगे।

वाहनों की पार्किंग यहां करें

एयरपोर्ट पर वीवीआईपी को रिसिव करने आने वाले कार्यकर्ता वाहनों को एयरपोर्ट के बाहरी पार्किंग क्षेत्र में ही पार्क करना होगा। जगदेव पथ पर वाहनों का पार्किंग नहीं होगी। आर ब्लॉक गोलंबर नीचे एवं आर ब्लॉक गोलंबर आरओबी पर से आयकर गोलंबर तक दोनों फ्लैक में परिचालन नहीं होगा। कार्यकर्ता/आमजनों के छोटे वाहनों की पार्किंग जीपीओ गोलंबर नीचे से आर ब्लॉक नीचे तक में निर्धारित है। बड़ी वाहनों/बसों की पर्किंग अटल पथ पर सिंगल लेन के फ्लैंक में निर्धारित है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें