
RJD के खेसारी पर BJP के रवि किशन भड़के, कहा- सनातन विरोधियों पर वाण चलेगा, पुरानी बात याद दिलाई
Bihar Election: रवि किशन ने महाभारत का जिक्र कर कहा छोटा भाई भी अधर्मी हुआ तो वाण चलेगा। कहा कि हिंदुत्व का नाम लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम कमाया और अब बदनाम कर रहे हैं।
Bihar Chunav: बिहार के चुनावी बयार में भोजपुरी इंडस्ट्री के दो स्टार आपस में भिड़े दिख रहे हैं। बीजेपी के सांसद और फिल्म एक्टर रवि किशन ने राजद से छपरा उम्मीदवार और भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल पर हमला बोला है। कहा है कि सनातन का विरोध करने वालों का अंत हो जाएगा। महाभारत का जिक्र कर कहा कि छोटा भाई भी अधर्मी हुआ तो वाण चलेगा। आरोप लगायाा कि हिंदुत्व का नाम लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम कमाया और अब बदनाम कर रहे हैं।

चुनाव प्रचार के लिए पटना पहुंचे रवि किशन से जब खेसारी लाल यादव के राजद से चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया तो जवाब में उन्होंने कहा कि हमने उन्हें छोटा भाई कहा था। भोजपुरी इंडस्ट्री में सनातन के नाम पर नाम कमाया। अब उनके साथ चले गए जो राम मंदिर का विरोध करते थे। सीता माता के मंदिर का विरोध करते हैं। भाई भी अगर अधर्मी हो जाएगा तो वाण चलेगा। सनातन विरोधियों का जनता जमानत जब्त करा देगी। उन्होंने पुराने दिनों की भी चर्चा की।
रवि किशन ने कहा कि जितने भी एनडीए के विरोधी हैं और हमारी आस्था पर चोट पहुंचाते हैं उन्हें जनता माफ नहीं करेगी। उन सब की जमानत भी जब्त हो जाएगी। रवि किशन आज मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले हैं। जिले के कुढनी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी और निवर्तमान पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता के लिए वोट करने की अपील करेंगे। खेसारी लाल यादव के राजद खेमे में चले जाने से रवि किशन नाराज दिखे।
रवि किशन ने कहा कि पहले किन लोगों के साथ रहे और चुनाव में भी प्रचार किया यह सब जानते हैं। लेकिन स्वार्थ में विचार बदल दिया। बिहार के लोग सब देख रहे हैं। जनता कुछ नहीं भूलती है।
इससे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी खेसारी लाल यादव पर हमला किया। सम्राट चौधरी ने राजद उम्मीदवार को नचनिया बताया तो खेसारी लाल यादव ने भी करारा जवाब दे दिया।





