
Bihar Chunav: वोट नहीं देते तो कहो तौबा-तौबा, मुसलमानों पर खूब बोले BJP सांसद अशोक यादव
Bihar Chunav: मधुबनी सांसद अशोक कुमार यादव ने कहा, 'केवटी का जब विधानसभा चुनाव होता है तो लगता है कि हम पाकिस्तान के बॉर्डर पर जाकर लड़ाई करते हैं। सांसद ने आगे मुसलमानों पर कहा कि सभी सुविधाएं लेते हो लेकिन वोट नहीं देते हो तो मैं कहता हूं कि कह दो तौबा-तौबा कि हम लाभ नहीं लेंगे।
Bihar Chunav: बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज है। पहले चरण की वोटिंग में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। इस बीच राजनेताओं की जुबान भी तीखी होती जा रही है। दरभंग जिले के केवटी विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे बीजेपी सांसद अशोक कुमार यादव ने मुसलमानों को लेकर कहा कि अगर आप वोट नहीं देते तो तौबा-तौबा कह दीजिए।

मधुबनी सांसद अशोक कुमार यादव ने कहा, ‘केवटी का जब विधानसभा चुनाव होता है तो लगता है कि हम पाकिस्तान के बॉर्डर पर जाकर लड़ाई करते हैं। सांसद ने आगे मुसलमानों पर कहा कि सभी सुविधाएं लेते हो लेकिन वोट नहीं देते हो तो मैं कहता हूं कि कह दो तौबा-तौबा कि हम लाभ नहीं लेंगे। य तो हम कहते हैं कि आइए मुसलमान भाइयों मुख्यधारा में जुड़कर भारतीय जनता पार्टी के साथ आइए।’
यहां केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद थे। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अगर किसी ने केवटी की डेमोग्राफी को चेंज किया हो और अगर यहां एक भी घुसपैठिया होगा तो उसे जेल के अंदर जाना होगा। दंगा-फसाद का षडयंत्र रचने वालों को भी जेल में बंद करेंगे। वो को केवटी के बाढ़पोखर में आयोजित एनडीए की चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम पांच वर्ष पहले भी इसी जगह पर आये थे और उस समय मैंने वादा किया था कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम और पुनौराधाम में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण होगा।
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर का निर्माण हो गया। पुनौराधाम में भी मां जानकी मंदिर का निर्माण शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि आपको मालूम होना चाहिए कि बाबर ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के साथ माता के रसोई घर को भी तोड़ा था। उन्होंने सांसद डॉ. अशोक यादव का भाषण सुनने के बाद कहा कि अलीगढ़ में जब कोई बात उठती हैं तो अशोक जी दहाड़कर बोलते हैं। उन्होंने केवटी से एनडीए के भाजपा प्रत्याशी विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा को जिताने की लोगों से अपील की।
सांसद डॉ. अशोक यादव ने कहा कि केवटी का चुनाव लड़ते वक्त लगता है कि हम पाकिस्तान के बॉर्डर पर जाकर लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसा लगता है कि जैसे हम कारगिल में झंडा गाड़ रहे हैं।





