भाजपा विधायक राजू सिंह की विधायकी पर संकट, दिल्ली HC से याचिका खारिज; हर्ष फायरिंग में गई थी महिला की जान

हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

बीजेपी विधायक राजू सिंह को दिल्ली उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने विधायक की सजा निलंबित करने से संबंधित याचिका खारिज कर दी है। अब राजू सिंह की विधायकी भी जा सकती है।  

raju singh
बीजेपी विधायक राजू सिंह (फाइल फोटो)

भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजू सिंह की विधायकी पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट में राजू सिंह की वो याचिका खारिज हो गई जिसमें उन्होंने अपनी सजा को निलंबित करने की गुहार लगाई थी। साहेबगंज के विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से चार वर्ष कारावास और 25 लाख जुर्माने की मिली सजा को निलंबित करने की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को खारिज कर दी है। विधायक की ओर से सजा के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में अपील की गई थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा पर तत्काल रोक लगाते हुए अपील को सुनवाई के लिए स्वीकार किया था। याचिका में विधायक की ओर से सजा निलंबित किए जाने को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में प्रार्थना की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई चल रही थी।

हाईकोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद राजू कुमार सिंह की विधानसभा की सदस्यता पर संकट मंडराने लगा है। इधर, विधायक के अधिवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि सजा निलंबित करने की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। अब सुप्रीम कोर्ट में अपील याचिका दाखिल की जाएगी। मालूम हो कि, 31 दिसंबर 2018 की रात दिल्ली के एक फॉर्म हाउस में नववर्ष के जश्न में हर्ष फायरिंग हुई थी। इसमें गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई।

इस मामले में साहेबगंज विधायक राजू कुमार सिंह व अन्य को आरोपित बनाए गए थे। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दोषी पाते हुए बीते चार जुलाई को विधायक राजू कुमार सिंह को चार वर्ष कारावास व 25 लाख जुर्माना की सजा सुनाई थी। अपील पर दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सजा पर रोक लगाते हुए, उनकी अपील को सुनवाई के लिए रखा था। साथ ही विधायक को जमानत भी मिल गई थी।

बता दें कि दिल्ली के फतेहपुर बेरी स्थित फार्म हाउस पर 31 दिसंबर 2018 की रात नए साल का जश्न मनाया जा रहा था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग की गई थी। हर्ष फायरिंग में डॉक्टर अर्चना गुप्ता की जान चली गई थी। इस मामले में राजू सिंह को आरोपी बनाया गया था औऱ फिर उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट ने सजा सुनाई थी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsभाजपा विधायक राजू सिंह की विधायकी पर संकट, दिल्ली HC से याचिका खारिज