हार तय थी तो परिवार छोड़ भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया; एडी सिंह को लेकर तेजस्वी यादव पर बरसे रजनीश सिंह

Ritesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share

AD Singh RJD Rajya Sabha Defeat: राज्यसभा चुनाव में राजद के कैंडिडेट अमरेंद्रधारी सिंह उर्फ एडी सिंह की हार को लेकर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और तेघड़ा के विधायक रजनीश सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर हमला बोल दिया है।

हार तय थी तो परिवार छोड़ भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया; एडी सिंह को लेकर तेजस्वी यादव पर बरसे रजनीश सिंह

AD Singh RJD Rajya Sabha Defeat: बिहार से राज्यसभा के चुनाव में विपक्ष के इकलौते उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के निवर्तमान सांसद अमरेंद्रधारी सिंह उर्फ एडी सिंह की हार को लेकर राजद के नेता तेजस्वी यादव पर महागठबंधन के साथ-साथ सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता हमलावर हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और विधायक रजनीश सिंह ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव को पहले से पता था कि राजद का कैंडिडेट राज्यसभा का चुनाव नहीं जीतेगा, इसलिए उन्होंने एक भद्र भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया।

रजनीश सिंह ने दावा किया कि अगर तेजस्वी यादव जीत को लेकर आश्वस्त रहते तो वो लालू यादव परिवार के किसी सदस्य को चुनाव लड़ाते। बता दें कि भाजपा के शिवेश कुमार राम ने एडी सिंह को 5वीं राज्यसभा सीट पर दूसरी वरीयता के वोटों की गिनती में हरा दिया, जिसका मूल कारण कांग्रेस और राजद के 4 एमएलए का वोट नहीं देना रहा। अगर कांग्रेस और राजद के 4 लापता विधायकों में 3 ने भी एडी सिंह को वोट दिया होता तो वो 40 विधायकों का समर्थन हासिल करके पहले राउंड में ही जीत जाते।

भाजपा के शिवेश राम से 700 वोट आगे थे राजद के एडी सिंह, फिर कैसे हार गए राज्यसभा चुनाव; गिनती का पूरा खेल समझिए

तेघड़ा के विधायक रजनीश सिंह को भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में शिवेश कुमार राम का इलेक्शन एजेंट बनाया था। रजनीश ने शिवेश राम की जीत के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि एनडीए के 5 प्रत्याशियों की जीत के लिए घटक दलों ने एकजुटता और ताल-मेल के साथ काम किया। कांग्रेस व राजद के 4 विधायकों के वोट नहीं डालने के पीछे दबाव के आरोपों पर रजनीश ने कहा कि प्रेशर या दबाव की बात नहीं है।

तेजस्वी को पता था कि हारेंगे इसलिए ब्रह्मर्षि जेंटलमैन की बलि चढ़ा दी: रजनीश

उन्होंने कहा कि तेजस्वी को जवाब देना चाहिए कि कांग्रेस के तीन विधायक और उनके अपने एक विधायक ने क्यों मतदान नहीं किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को यह अनुमान था कि जीत नहीं होगी, इसलिए उन्होंने ब्रह्मर्षि समाज के एक जेंटलमैन को बलि का बकरा बना दिया और करोड़ों रुपया खर्च करवा दिया।

वो 4 माननीय, जिनको नहीं मना पाए तेजस्वी; राजद के अरबपति सांसद एडी सिंह की राज्यसभा पारी खत्म!

रजनीश ने दावा किया कि अगर तेजस्वी को जीत का भरोसा होता तो वो परिवार के किसी सदस्य को कैंडिडेट बनाते। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को अनुमान था कि उनके विधायक उनके नियंत्रण में नहीं हैं, उनके घटक दल कंट्रोल में नहीं हैं, इसलिए एडी सिंह को बलि का बकरा बना दिया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी ऐसे अनाड़ी खिलाड़ी निकले जो कांग्रेस तो कांग्रेस, अपने दल के विधायक का वोट नहीं बचा पाए।

राजद और कांग्रेस के विधायकों की टूट महागठबंधन में असंतोष का संकेत: रजनीश

भाजपा नेता ने इस हार को लालू यादव और तेजस्वी यादव की राजद में टूट का संकेत बताया और कहा कि राज्यसभा चुनाव से राजद का विधायक टूटा, महागठबंधन का विधायक टूटा। उन्होंने कहा कि भविष्य में विपक्ष के असंतुष्ट विधायक अगर एनडीए में आना चाहेंगे तो उस पर पार्टी का नेतृत्व विचार करेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा पत्रकारिता में 25 साल से अलग-अलग भूमिका में अखबार, टीवी और डिजिटल में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण के साथ बिहार में 5 साल तक जिला स्तर की प्रशासनिक और क्राइम रिपोर्टिंग करने के बाद रीतेश ने आईआईएमसी, दिल्ली में दाखिला लेकर पत्रकारिता की पढ़ाई की। एक साल के अध्ययन ब्रेक के बाद रीतेश ने विराट वैभव से दोबारा काम शुरू किया। फिर दैनिक भास्कर में देश-विदेश का पेज देखा। आज समाज में पहले पन्ने पर काम किया। बीबीसी हिन्दी के साथ आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के तौर पर जुड़े। अखबारों के बाद रीतेश ने स्टार न्यूज के जरिए टीवी मीडिया में कदम रखा। रीतेश ने टीवी चैनलों में रिसर्च डेस्क पर लंबे समय तक काम किया है और देश-दुनिया के विषयों पर तथ्यपरक जानकारी सहयोगियों को आगे इस्तेमाल के लिए मुहैया कराई है। सहारा समय और इंडिया न्यूज में भी रीतेश रिसर्च का काम करते रहे। इंडिया न्यूज की पारी के दौरान वो रिसर्च के साथ-साथ चैनल की वेब टीम के हेड बने और इनखबर न्यूज पोर्टल को बतौर संपादक शुरू किया। लाइव हिन्दुस्तान के साथ एडिटर- न्यू इनिशिएटिव के तौर पर पिछले 6 साल से जुड़े रीतेश फिलहाल उत्तर प्रदेश और बिहार की खबरों और दोनों राज्यों की टीम को देखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।