बीजेपी विधायक प्रेम कुमार होंगे बिहार विधानसभा के स्पीकर, 1 दिसंबर से सत्र

Nov 25, 2025 07:06 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधान सभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने सोमवार को राजभवन के दरबार हॉल में एक सादे समारोह में उन्हें प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। वे 18 वीं विधानसभा के 243 विधायकों को शपथ दिलाएंगे

बीजेपी विधायक प्रेम कुमार होंगे बिहार विधानसभा के स्पीकर, 1 दिसंबर से सत्र

नवगठित 18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र 1 दिसंबर से होगा। इसमें पांच बैठकें होंगी। सोमवार से शुरू होकर सत्र शुक्रवार तक चलेगा। संसदीय कार्य विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। हालांकि, मंगलवार को नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इसपर निर्णय लिया जाएगा। सत्र के दौरान सभी नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही विधानसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। एकल नामांकन नहीं रहा तो चुनाव होगा अन्यथा सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

इसके साथ ही सरकार अनुपूरक बजट भी पेश करेगी। मिली जानकारी के मुताबिक भाजपा के वरिष्ठ विधायक और गया टाउन से जीतकर 9वीं बार बिहार विधानसभा पहुंचे डॉ. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष बनेंगे। 1 दिसम्बर को ही वे इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

नरेन्द्र नारायण यादव बने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर

नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधान सभा के प्रोटेम स्पीकर होंगे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने सोमवार को राजभवन के दरबार हॉल में एक सादे समारोह में उन्हें प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई। वे 18 वीं विधानसभा के 243 विधायकों को शपथ दिलाएंगे। वे 17 वीं विधानसभा में विधानसभा उपाध्यक्ष थे।

नरेंद्र नारायण यादव विधानसभा के वरिष्ठतम सदस्यों में एक हैं। वह मधेपुरा जिले के आलमनगर विधानसभा क्षेत्र से लगातार आठवीं बार चुनाव जीतकर सदन पहुंचे हैं। वह पहली बार 1995 में वहां से जनता दल के टिकट पर चुनाव जीते थे। उसके बाद से लगातार 2000, 2005 के फरवरी, 2000 के अक्टूबर, 2005, 2010, 2015, 2020 और 2025 में विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं।

क्या है प्रोटेम स्पीकर

प्रोटेम स्पीकर राज्यपाल द्वारा मनोनीत अस्थायी संवैधानिक पद होता है। विधानसभा में इनकी अस्थायी रूप में नियुक्ति होती है। वह अस्थायी रूप से विधानसभा अध्यक्ष का जिम्मा संभालते हैं। वह नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाते हैं।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
Hindi NewsBihar Newsbjp mla prem kumar will be bihar assembly speaker session starts from first december
;;;