खान सर बहरूपिया और नंबर एक का फ्रॉड है… पटना में भड़के BJP विधायक नीरज बबलू, कोचिंग सील कर तुरंत गिरफ्तारी की मांग

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

BJP MLA Neeraj Bablu On Khan Sir: भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने खान सर को फ्रॉड और बहरूपिया बताते हुए उनके कोचिंग को सील करने, संपत्ति की जांच कराने और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।

Neeraj Singh Bablu On Khan Sir

BJP MLA Neeraj Bablu On Khan Sir: बिहार की राजधानी पटना में कोचिंग संचालक और प्रसिद्ध शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक नीरज सिंह बबलू ने खान सर पर तीखा हमला बोला है। पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने खुले तौर पर कहा कि खान सर के संस्थान में जितना भी फर्जीवाड़ा चल रहा है, वह अब पूरी तरह से बंद होना चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिस तरह से फर्जी तरीकों से यह पूरा कोचिंग चलाया जा रहा है, उसे तुरंत सील किया जाना चाहिए और इस मामले में गहनता से जांच बिठाई जानी चाहिए।

खान को बताया बहरूपिया और फ्रॉड

भाजपा विधायक नीरज सिंह बबलू ने आरोप लगाते हुए खान सर की कार्यशैली और उनके तौर-तरीकों पर कई गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि खान एक नंबर का फ्रॉड और फर्जी आदमी है, जो सिर्फ बड़ी-बड़ी डायलॉगबाजी करके मासूम छात्रों को बरगलाने का काम करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह एक 'बहरूपिया' है, जो कभी टीका-चंदन लगा लेता है, कभी कलावा बांध लेता है तो कभी रक्षाबंधन में बच्चों को बहकाने का काम करता है। नीरज बबलू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह व्यक्ति सिर्फ और सिर्फ हिंदू बच्चों को टारगेट करता है और उन्हें बहला-फुसलाकर अपना धन अर्जन करने में लगा हुआ है।

संपत्ति और टैक्स चोरी की जांच की उठाई मांग

भाजपा नेता ने सरकार से खान सर के संपत्ति की भी बारीक जांच कराने की पुरजोर वकालत की है। नीरज सिंह बबलू ने कहा कि इस बात की पूरी जांच होनी चाहिए कि उसने अब तक कितनी संपत्ति कमाई है और सरकार को कितना टैक्स दिया है। आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह टैक्स भर भी रहा है या नहीं, यह तमाम चीजें जांच का बड़ा विषय हैं। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपील की कि वे इस पूरे मामले का तुरंत संज्ञान लें और कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। विधायक ने अंत में बेहद आक्रामक लहजे में कहा कि इस मामले में खान की गिरफ्तारी एकदम निश्चित रूप से होनी चाहिए और उन्हें पूरा भरोसा है कि वह जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। वर्तमान में वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 'हिन्दुस्तान' की बिहार टीम के लिए राजनीति, क्राइम और जनसरोकार से जुड़ी बड़ी खबरों को बेहद आक्रामकता और गहराई के साथ कवर कर रहे हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।