घोटालेबाज नहीं है.., तेजस्वी के कौन है बचौल वाले सवाल पर आया BJP विधायक का जवाब

Mar 11, 2025 12:04 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share Share
Follow Us on

  • तेजस्वी यादव के कौन है बचौल वाली बात का अब बीजेपी विधायक ने जवाब दिया है। इतना ही नहीं विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने तेजस्वी यादव के पिता और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। बीजेपी विधायक ने कहा कि वो घोटालेबाज नहीं हैं।

घोटालेबाज नहीं है.., तेजस्वी के कौन है बचौल वाले सवाल पर आया BJP विधायक का जवाब

बिहार में होली के माहौल के बीच मुसलमानों को लेकर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान से भूचाल मचा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि बचौल का राज है क्या या उनके बाप का राज है। ये बचौल कौन? तेजस्वी के कौन है बचौल वाली बात का अब बीजेपी विधायक ने जवाब दिया है। इतना ही नहीं विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने तेजस्वी यादव के पिता और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधा। बीजेपी विधायक ने कहा कि वो घोटालेबाज नहीं हैं।

हरिभूषण बचौल ने कहा, ‘मेरा बाप सजायाफ्ता नहीं है, चारा नहीं खाया और जेल नहीं गया है। उनके पिताजी बोलते थे कि मेरी लाश पर झारखंड बनेगा, बाबरी मस्जिद को कुछ हुआ तो बिहार का बच्चा-बच्चा मेरे पीछे चला जाएगा। जेल जाएंगे तो खून की नदियां बह जाएगी। मेरा बाप नहीं बोला था।’

बिहार विधानसभा सत्र में हिस्सा लेने के लिए विधानसभा पहुंचे भाजपा विधायक से जब पत्रकारों ने पूछा कि तेजस्वी ने कहा है कि बचौल कौन हैं? तब इसपर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि बचौल बिस्फी से बिहार विधानसभा का सदस्य है। एक ईमानदार औऱ बिहार की जनता के लिए मर-मिटने वाला इंसान है। घोटालेबाज, घपलेबाज बचौल नहीं है।

आपको बता दें कि हाल ही में भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा था कि जुमे की नमाज साल में 52 दिन होता है। होली साल में एक बार होता है। इसलिए बेहतर होगा कि मुस्लिम समाज घर से बाहर ना निकले। वरना कोई रंग लगा देगा तो वो इसका गलत अर्थ निकालेंगे। माहौल भी खराब हो सकता है। उनकी इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा था कि बचौल का राज है क्या? या उनके बाप का राज है। ये बचौल है कौन? कैसे इस तरह का बयान दे सकते हैं। सरकार के मुख्यमंत्री कहां है, अचेत अवस्था में हैं।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें