Hindi NewsBihar NewsBJP make mega plan for bihar election campaign through pm modi amit shah rally
बिहार चुनाव के लिए BJP ने बनाया मेगा प्लान, दिलीप जायसवाल बोले- दो तिहाई बहुमत से बनेगी सरकार

बिहार चुनाव के लिए BJP ने बनाया मेगा प्लान, दिलीप जायसवाल बोले- दो तिहाई बहुमत से बनेगी सरकार

संक्षेप:

बुधवार से मुख्यमंत्री समेत अन्य बड़े नेताओं का कार्यक्रम होगा। 24 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्पूरी ग्राम आ रहे हैं। यहां वो जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और अपने चुनावी अभियान का आगाज समस्तीपुर और बेगूसराय से करेंगे।

Tue, 21 Oct 2025 11:35 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव को लेकर एनडीए ने सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। अब बीजेपी ने मतदान से पहले धुआंधार चुनाव प्रचार का प्लान तैयार किया है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में पार्टी के चुनाव प्रचार कार्यक्रम को लेकर विस्तार से बातचीत की है।दिलीप जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर माथापच्ची अभी तक हो रही है और एनडीए ने पहले ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया था। अब हम चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रहे हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम है। बुधवार से मुख्यमंत्री समेत अन्य बड़े नेताओं का कार्यक्रम होगा। 24 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्पूरी ग्राम आ रहे हैं। यहां वो जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे और अपने चुनावी अभियान का आगाज समस्तीपुर और बेगूसराय से करेंगे।

ये भी पढ़ें:जैसे महाभारत में तय था वैसे ही बिहार चुनाव में., SIR पर MGB को घेर बोले कुशवाहा

गृहमंत्री अमित शाह का भी लगातार कार्यक्रम है। 24-25 तारीख के आसपास उनका भी कार्यक्रम है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा था राजनाथ सिंह जैसे नेता चुनावी अभियान का आगाज करने जा रहे हैं। एनडीए गठबंधन के सभी घटक दल चट्टानी एकता के साथ बिहार चुनाव में जा रहे हैं।

दिलीप जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन के घटक दलों में आपस में ही मतभेद है। बिहार की जनता देख रही है कि जिस महागठबंधन में आपस में ही मतभेद है वो बिहार की सरकार क्या चलाएगी। इसीलिए बिहार की जनता और मतदाता जानती है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास की रफ्तार पकड़ चुका है और इसे सिर्फ एनडीए सरकार ही पूरा कर सकती है। एनडीए दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।