Hindi NewsBihar NewsBJP leader Vinod Das close to former minister Kedar Gupta shot in Muzaffarpur Bihar
भाजपा नेता को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर; पूर्वमंत्री केदार गुप्ता के पीए हैं विनोद दास

भाजपा नेता को बदमाशों ने गोली मारी, हालत गंभीर; पूर्वमंत्री केदार गुप्ता के पीए हैं विनोद दास

संक्षेप:

विनोद दास कुढ़नी विधायक और पूर्व पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता के पीए बताए जा रहे हैं। गोली लगने के बाद आनन-फानन में विनोद दास को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Dec 05, 2025 10:48 am ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गृहमंत्री बनते ही भाजपा विधायक सम्राट चौधरी ने अपराधियों को बड़ा संदेश दिया कि या तो अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें। इधर मुजफ्फरपुर में गुरुवार की रात बदमाशों ने बीजेपी एक नेता को गोली मार दी। जिले के मनियारी में बीजेपी के पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद दास को गोली मार दी गयी। विनोद दास पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के पीए हैं। उनकी हालत गंभीर है। अस्पताल में घायल नेता का इलाज कराया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस वारदात को अंजाम देकर अपराधियों ने सरकार को खुली चुनौती दी है। विनोद दास शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहे थे। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में विनोद दास को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मनियारी थाने की पुलिस अस्पताल पहुंच गई और जानकारी लेकर घटना स्थल के लिए मूव कर गई। पुलिस अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें:बेटी-दामाद के साथ पत्नी ने किया पति का मर्डर, घर में ही दफनाया शव; ऐसे खुला राज

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार बदमाशों ने विनोद दास का पीछा किया। अमरख के पास बदमाशों ने ओवरटेक कर विनोद दास को रोका और उन पर गोलियां चला दीं। पीछे चल रहे लोगों का कहना है कि पहले उन्हें लगा कि यह केवल बाइक से ओवरटेक की सामान्य घटना है। लेकिन गोली चलने के बाद सभी लोग दहशत में आ गए। गोली मारकर बदमाश फरार हो गय।

स्थानीय पुलिस और ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायल को प्राथमिक इलाज के बाद प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर हालात का जायजा लेने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बीजेपी नेता परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। एसपी ने कहा कि विनोद दास की हालत स्थिर है और पुलिस इस मामले में सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रही है। अपराधियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस उनपर कठोर कार्रवाई करेगी।

ये भी पढ़ें:पटना समेत 22 जगहों पर एनआईए की छापेमारी, दिल्ली ब्लास्ट से क्या कनेक्शन?

यह घटना मनियारी थाना के काजीइंडा चौक व अमरख गांव के बीच घटी। वे एक शादी समारोह में शामिल होकर अमरख गांव स्थित अपने घर लौट रहे थे। वे भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनसे लूटपाट नहीं हुई है। चुनावी रंजिश में हत्या की नीयत से गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। गोली उनके हाइड्रोसिल को जख्मी करते हुए जांघ में जाकर फंस गई। उन्हें बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जांघ में फंसी गोली को निकालने के लिए डाॅक्टर उनका ऑपरेशन कर रहे हैं । मनियारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि विनोद दास का ऑपरेशन किया जा रहा है। सामान्य होने पर उनका बयान दर्ज किया जाएगा । घटना में संलिप्तों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।