Hindi NewsBihar NewsBJP leader offer Rahul Gandhi reward of 100 rupees said Birds can never unite
बीजेपी नेता ने राहुल गांधी को सौ रुपए का इनाम क्यों ऑफर किया? बोले- पक्षी कभी एक नहीं हो सकते

बीजेपी नेता ने राहुल गांधी को सौ रुपए का इनाम क्यों ऑफर किया? बोले- पक्षी कभी एक नहीं हो सकते

संक्षेप:

Bihar Chunav: अजय आलोक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना आत्म सम्मान बेच दिया। जिस मंच के पोस्टर से राहुल गांधी का फोटो गायब कर दिया गया उसी मंच पर बैठ कर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया।

Oct 23, 2025 03:34 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bihar Election: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए एक सौ रूपए का इनाम देने की घोषणा की है। तेजस्वी यादव को महागठबंधन का सीएम फेस घोषित करने पर उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ तीखा रिएक्शन दिया है। पूछा है कि ऐसी क्या मजबूरी थी कि तेजस्वी इतने जरूरी बन गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

न्यूज चैनल से बात करते हुए अजय आलोक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपना आत्म सम्मान बेच दिया। जिस मंच पर पोस्टर से राहुल गांधी का फोटो गायब कर दिया गया उसी मंच पर बैठ कर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर कांग्रेस की बेबसी को उजागर कर दिया। राहुल गाधी ने बिहार में यात्रा के समय तेजस्वी यादव को हमेशा पीछे रखा। आज तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को सीन से बाहर कर दिया। इस पर कांग्रेस के नेता कुछ नहीं बोल रहे हैं।

ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव ही होंगे सीएम उम्मीदवार, महागठंबधन आज खत्म करने जा रहा सारे सस्पेंस

व्यंग कसते हुए कहा कि हाय, हाय ये मजबुरी, ये तेजू बना जरूरी। आत्म स्वाभिमान बेचने के लिए राहुल गांधी को सौ रुपए का इनाम दे रहा। चुनाव में 12 दिन बचे हैं तो एकजुटता का संदेश दे रहे हैं। अब क्या होगा। सच तो यह है कि पक्षी कभी एक नहीं हो सकते। ये भी वि-पक्षी ही हैं। 14 नवम्बर आने दीजिए, एक दूरे पर लट्ठ चलाते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें:MGB टिकट बेचवा गिरोह, मोदी हवा कर देंगे; तेजस्वी के CM फेस बनते गिरिराज बरसे

अजय आलोक ने कहा कि राहुल गांधी के पास कोई विकल्प नहीं था। वे और कर भी क्या कर सकते थे। लेकिन निर्णय लेते-लेते बहुत देर कर दी। अब कुछ नहीं होगा इससे। क्षेत्र में कैंडिडेट एक दूसरे खिलाफ लड़ रहे हैं और मंच पर एकजुटता दिखाते हैं। नाम देते हैं दोस्ताना संघर्ष लेकिन,जनता कन्फ्यूज है कि कहां एकजुट हैं और कहां आपस में ही लड़ रहे हैं।

गुरुवार को पटना में एक बड़े होटल में महागठबंधन की बहुप्रतिक्षित प्रेस वार्ता हुई जिसमें तेजस्वी यादव को सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया गया। हालांकि, आम लोग यह पहले से ही समझ रहे थे, दलों का सियासी ड्रामा चल रहा था जिसका गुरुवार को पटाक्षेप हो गया।

ये भी पढ़ें:मुकेश सहनी की पहली जीत, डिप्टी सीएम चेहरा घोषित; गहलोत ने किया ऐलान
Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।