Hindi NewsBihar NewsBJP JDU latest Bihar NDA seat sharing formula know numbers of seats Chirag LJP Manjhi HAM Kushwaha RLM party may get
सीट बंटवारे पर BJP-JDU का लेटेस्ट फॉर्मूला, अब इसी में 1-2 आगे-पीछे होगा; NDA में किसे कितनी सीट?

सीट बंटवारे पर BJP-JDU का लेटेस्ट फॉर्मूला, अब इसी में 1-2 आगे-पीछे होगा; NDA में किसे कितनी सीट?

संक्षेप:

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीट बंटवारे पर शनिवार और रविवार को भाजपा की अहम बैठकों से पहले बीजेपी और जेडीयू ने सीट बंटवारे का बेसिक फॉर्मूला तैयार कर लिया है। इसी में 1-2 सीट आगे-पीछे डील फाइनल होगा।

Oct 11, 2025 07:44 am ISTRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की दिल्ली में शनिवार और रविवार को होने वाली अहम बैठकों से पहले भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बीच एक सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर सहमति बनने की खबर है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दोनों प्रमुख दल भाजपा और जदयू ने मन बना लिया है कि अब इसी में 1-2 सीट आगे-पीछे करके सीट समझौते को अंतिम रूप दिया जाए। पहले चरण के चुनाव के लिए 18 जिले की 121 सीटों पर नामांकन शुक्रवार से शुरू हो गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि निर्णय करीब-करीब हो गया है और शनिवार की शाम सीट बंटवारे की घोषणा हो जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूत्रों के मुताबिक लेटेस्ट फॉर्मूले के हिसाब से बीजेपी और जेडीयू 202-203 सीट खुद लड़ेगी। बाकी 40-41 सीटों में चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर), जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएल) को सेट किया जाएगा। बीजेपी की कैंडिडेट लिस्ट अभी फाइनल नहीं हुई है। 11 और 12 अक्टूबर को दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवार तय करेगी, तब 13 अक्टूबर को साझा ऐलान होगा। उसमें सभी दलों की कुछ सीटें हो सकती है। बाद में सभी दल अपनी पूरी लिस्ट अलग से जारी कर सकते हैं।

भाजपा और लोजपा सीट बंटवारे पर डील के करीब, चिराग बोले- सम्मानजनक बातें हो रही है

सूत्रों के मुताबिक भाजपा और जेडीयू 100-100 से ऊपर सीट लड़ेगी। नीतीश कुमार का मन है कि जेडीयू को कम से कम एक सीट भाजपा से ज्यादा मिले। इस सूरत में 102 सीट जेडीयू और 101 सीट बीजेपी लड़ सकती है। बची हुई 40 सीटों में चिराग पासवान की लोजपा-आर को 26 सीट दी जा सकती है। चिराग पासवान को इसके अलावा राज्यसभा की एक सीट भी मिलने की चर्चा है। माना जा रहा है कि चिराग अपनी मां रीना पासवान को राज्यसभा भेज सकते हैं। इसके अलावा चिराग को बिहार विधान पार्षद में दो एमएलसी की सीट भी दी जा सकती है। चिराग ने कुछ सीटें ऐसी मांगी है, जहां जेडीयू या हम के विधायक हैं। वो मसला सुलझना बाकी है।

एनडीए की लिस्ट सोमवार को; 11-12 अक्टूबर को बीजेपी कैंडिडेट चुनेगी, 13 को साझा ऐलान!

15 सीट नहीं मिलने पर पहले 100 सीट लड़ने और बाद में चुनाव ही ना लड़ने की धमकी दे रहे जीतनराम मांझी की पार्टी हम को 8 सीट मिलने की संभावना है। उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 6 सीट मिलने की चर्चा है। कुशवाहा इस समय भाजपा और जदयू के समर्थन से राज्यसभा में हैं लेकिन आगे भी संसद में बने रहने के लिए उन्हें फिर इन दोनों दलों की मदद चाहिए। इसलिए कुशवाहा की 6 सीट के साथ एक राज्यसभा भी गिना या माना जा सकता है।

ये भी पढ़ें:चिराग को BJP ने मनाया, लालू से कांग्रेस की बनी बात; अंतिम दौर में है सीट बंटवारा
ये भी पढ़ें:LIVE: नीतीश के 3 नेता तेजस्वी के साथ गए, अजय निषाद की भाजपा में घर वापसी
ये भी पढ़ें:आनंद मोहन का एक और बेटा लड़ेगा चुनाव? अंशुमान को नबीनगर से BJP के टिकट की अटकलें
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह 14 अक्टूबर को मोकामा से नामांकन करेंगे, सीट बंटवारे से पहले खुला ऐलान
Ritesh Verma

लेखक के बारे में

Ritesh Verma
रीतेश वर्मा लगभग ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बिहार में दैनिक जागरण से करियर की शुरुआत करने के बाद दिल्ली-एनसीआर में विराट वैभव, दैनिक भास्कर, आज समाज, बीबीसी हिन्दी, स्टार न्यूज, सहारा समय और इंडिया न्यूज के लिए अलग-अलग भूमिका में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।