Hindi NewsBihar NewsBJP finalised name of candidates for bihar elections 80 percent mla will get ticket
बिहार चुनाव: BJP में प्रत्याशियों के नाम फाइनल, 80 फीसदी को फिर से टिकट; आज लगेगी मुहर

बिहार चुनाव: BJP में प्रत्याशियों के नाम फाइनल, 80 फीसदी को फिर से टिकट; आज लगेगी मुहर

संक्षेप: बिहार चुनाव: सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने 113 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया है। हालांकि, पार्टी गठबंधन में बंटवारे के बाद लगभग 102 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी, लेकिन कुछ सीटों की अदला-बदली की संभावनाओं को देखते हुए ज्यादा सीटों पर नाम तय किए गए हैं।

Sun, 12 Oct 2025 05:59 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, नई दिल्ली/पटना
share Share
Follow Us on

बिहार चुनाव: भाजपा नेतृत्व ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राज्य के कोर ग्रुप के साथ लंबी बैठक के बाद अपने हिस्से की सभी सीटों के लिए उम्म्मीदवारों के नामों पर चर्चा का काम पूरा कर लिया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर हुई बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व संगठन महासिचव बीएल संतोष भी मौजूद रहे। रविवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शनिवार सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चली बैठक में भाजपा नेतृत्व ने अपनी सभी सीटों पर संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने 113 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया है। हालांकि, पार्टी गठबंधन में बंटवारे के बाद लगभग 102 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी, लेकिन कुछ सीटों की अदला-बदली की संभावनाओं को देखते हुए ज्यादा सीटों पर नाम तय किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार पार्टी ने अस्सी फीसदी से ज्यादा मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट देने का मन बनाया है। बाकी सीटों पर नए चेहरों को तरजीह दी जाएगी। हालांकि, पार्टी ने पूर्व में विभिन्न स्तरों पर जो फीडबैक लिया था और अंदरूनी सर्वे कराए थे, उनमें ज्यादा से ज्यादा नए चेहरों को टिकट देने की बात कही गई थी, ताकि नेता को लेकर सत्ता विरोधी माहौल को कम किया जा सके। इसमें आधे विधायकों को बदले जाने का भी सुझाव आया था।

बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।