बांकीपुर में बीजेपी ने बदला कैंडिडेट, अभिषेक बंटी हटे, प्रशांत किशोर और रेखा से अब नीरज सिन्हा लड़ेंगे

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव में बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बदलते हुए नीरज सिन्हा को टिकट दिया है। बीजेपी प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी के पीछे हटने के बाद शुक्रवार को नए उम्मीदवार की घोषणा की गई। 

BJP fields neeraj sinha from bankipur seat election

बिहार विधानसभा की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना कैंडिडेट बदल दिया है। बीजेपी ने बांकीपुर से नीरज कुमार सिन्हा को टिकट दिया है। उनका मुख्य रूप से मुकाबला जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की रेखा गुप्ता से होगा। इससे पहले बांकीपुर से बीजेपी के प्रत्याशी बनाए गए अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। नामांकन करने के एक दिन बाद उन्होंने मैदान से पीछे हटने का ऐलान किया, जिससे सियासत गर्माई हुई है।

पटना शहर की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। यह सीट नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई थी। बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वह विधानसभा छोड़ केंद्रीय राजनीति (राज्यसभा) में चले गए थे।

बांकीपुर से बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा कौन हैं?

नीरज सिन्हा, नरेंद्र भारती मंडल के अध्यक्ष हैं। वह अविवाहित हैं और उनकी उम्र लगभग 28 साल है। नीरज पटना के रहने वाले हैं और लगभग दो दशक से वह बीजेपी से जुड़े हुए हैं। वह भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष और दो बार मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने बीए तक की पढ़ाई की है।

केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से लिए गए निर्णय के बाद भाजपा के मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से उनकी उम्मीदवारी की घोषणा करते हुए लेटर जारी कर दिया गया।

अभिषेक सिन्हा बंटी का चुनाव लड़ने से इनकार

बांकीपुर से हाल ही में बीजेपी के प्रत्याशी बनाए गए अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी ने शुक्रवार शाम अचानक चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की। ऐलान करने से पहले इसकी जानकारी वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी को दे चुके थे।

अभिषेक सिन्हा बंटी ने एक दिन पहले ही गुरुवार को बीजेपी प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनके नामांकन के दौरान बीजेपी के अलावा जेडीयू समेत अन्य घटक दलों के नेता भी मौजूद रहे थे। पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में गुरुवार दोपहर को अभिषेक बंटी के समर्थन में जनसभा की गई थी। उसमें सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा समेत एनडीए के बड़े नेताओं ने अभिषेक को चुनाव में जिताने की अपील की थी।

बीजेपी ने बांकीपुर में क्यों बदला कैंडिडेट?

भाजपा ने ऐन मौके पर बांकीपुर सीट से अपना उम्मीदवार क्यों बदला, इसकी कोई ठोस वजह अभी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि अभिषेक सिन्हा बंटी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को पत्र लिखकर नामाकंन वापस लेने की बात कही। उसमें पारिवारिक कारणों का हवाला दिया गया। हालांकि, राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

(खबर अपडेट की जा रही है…)

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबांकीपुर में बीजेपी ने बदला कैंडिडेट; पीके-रेखा से अब बंटी नहीं, नीरज लड़ेंगे