Hindi NewsBihar NewsBJP complains Election Commission to cancel RJD Mohania candidate Shweta Suman nomination
मोहनियां से तेजस्वी की कैंडिडेट श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कराने चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी

मोहनियां से तेजस्वी की कैंडिडेट श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कराने चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी

संक्षेप:

बिहार की मोहनियां विधानसभा सीट से आरजेडी की कैंडिडेट श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कराने की मांग करते हुए भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। भाजपा का आरोप है कि श्वेता मूलरूप से बिहार की निवासी नहीं हैं।

Oct 21, 2025 06:05 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार विधानसभा चुनाव में कैमूर जिले की मोहनियां सीट से लालू एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कराने की मांग सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने की है। भाजपा का आरोप है कि राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन बिहार की मूल निवासी नहीं हैं। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। बिहार की किसी आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने के लिए यहां का मूल निवासी होना जरूरी है। ऐसे में उनका नामांकन रद्द होना चाहिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

भाजपा ने मोहनियां से आरजेडी की कैंडिडेट श्वेता सुमन का नॉमिनेशन रद्द करने की मांग चुनाव आयोग से की है। भाजपा न्यायिक एवं चुनाव आयोग संपर्क विभाग के प्रमुख विध्यांचल राय ने मंगलवार को पटना में पार्टी के मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि श्वेता सुमन ने 2020 में भी मोहनियां से चुनाव लड़ा था। तब चुनावी घोषणापत्र में उन्होंने अपना पता उत्तर प्रदेश के चंदौली, सकलडीहा विधानसभा लिखा था। इस बार उन्होंने नामांकन पत्र में बिहार का पता दिया है।

ये भी पढ़ें:NDA के बाद MGB ने भी एक सीट बिना लड़े गंवाई ; सुगौली से शशि भूषण का नामांकन रद्द

उन्होंने कहा कि बिहार में आरक्षित सीट पर चुनाव लड़ने के लिए यहां का मूल निवासी होना जरूरी है। जबकि, श्वेता यूपी की मूल निवासी हैं। भाजपा की ओर से इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखित में शिकायत दिए जाने की भी बात कही गई है। अब चुनाव आयोग इस पर क्या कदम उठाता है, यह देखने वाली बात होगी।

बता दें कि मोहनियां विधानसभा सीट पर राजद की श्वेता सुमन का मुकाबला भाजपा की संगीता देवी से है। संगीता ने 2020 के चुनाव में राजद के टिकट पर ही लड़कर जीत दर्ज की थी। बाद में वह पाला बदलकर एनडीए में शामिल हो गई थीं। कैमूर जिले की मोहनियां विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है, यह सासाराम लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat
राजनीतिक, सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन और अपराध जैसे विषयों पर लिखना पसंद है। मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं, अभी बिहार कवर कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे-2-न्यूज, टाइम्स ऑफ इंडिया जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। समाचार के अलावा साहित्य पठन-लेखन में भी रुचि है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।