Samrat Govt Oath Highlights: सम्राट चौधरी की नीतीश कुमार से मुलाकात, सीएम ने किया विभागों का बंटवारा
Samrat Govt Oath Highlights: सम्राट चौधरी के अलावा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी ने शपथ लेते ही कई अहम राजनीतिक उपलब्धियां अपने नाम दर्ज की हैं। वह बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की
Samrat Govt Oath Highlights: बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने लोकभवन के राजेंद्र मंडपम में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी इस पद पर आसीन होने वाले, भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। राज्य के इतिहास में यह पहली बार है जब भाजपा के किसी नेता ने मुख्यमंत्री पद संभाला है।
सम्राट चौधरी के अलावा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी ने शपथ लेते ही कई अहम राजनीतिक उपलब्धियां अपने नाम दर्ज की हैं। वह बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। इसके साथ ही वह उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं, जो उपमुख्यमंत्री पद से सीधे मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। करीब 59 वर्षों बाद यह उपलब्धि दोहराई गई है। इससे पहले 1967 में उपमुख्यमंत्री बने जननायक कर्पूरी ठाकुर ने 1977 में मुख्यमंत्री पद संभाला था।
मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने सचिवालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। फिर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनका अभिनंदन समारोह हुआ। शाम में सीएम सम्राट चौधरी ने अपने और दोनों डिप्टी सीएम के बीच विभागों का बंटवारा भी कर दिया। सम्राट ने खुद के पास 29 विभाग रखे हैं, जबकि विजय चौधरी को 10 और बिजेंद्र यादव को 8 विभाग दिए हैं।
Samrat Govt Oath LIVE: JDU ने सम्राट चौधरी को दी बधाई
Samrat Govt Oath LIVE: जनता दल (यूनाइटेड) ने एक्स पर लिखा, ' सम्राट चौधरी को बिहार में माननीय मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर जद (यू) परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आदरणीय नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की लंबी लकीर खींची है। आशा है कि आपके नेतृत्व में सरकार उस लकीर को और आगे बढ़ाते हुए राज्य को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी।'
Samrat Govt Oath LIVE: नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को दी बधाई
Samrat Govt Oath LIVE: नीतीश कुमार ने ए्क्स पर लिखा, ‘आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।’
Samrat Govt Oath LIVE: विजय सिन्हा ने नई सरकार को दी शुभकामनाएं
Samrat Govt Oath LIVE: बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "बधाई व शुभकामनाएं नई सरकार को। ये सरकार पूरी तरह से समृद्धि के साथ, विकसित बिहार और डबल इंजन की सरकार का सपना साकार करने में अपना भरपूर योगदान देगी।"
Samrat Govt Oath LIVE: BJP कार्यालय आएंगे सम्राट चौधरी
Samrat Govt Oath LIVE: थोड़ी देर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बिहार भाजपा कार्यालय आयेंगे। पार्टी कार्यालय को सजाया गया है। मंच पर चार कुर्सियां लगी है। मुख्यमंत्री की सुरक्षा प्रोटोकॉल के हिसाब से बैरिकेडिंग की गई है। मुख्य दरवाजा बंद है। सबों को जांच पड़ताल के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा है। कार्यक्रम की व्यवस्था में दो दर्जन से अधिक नेता लगे हुए हैं।
Samrat Govt Oath LIVE: डिप्टी सीएम बिजेंद्र यादव क्या बोले
Samrat Govt Oath LIVE: बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में JDU नेता निशांत कुमार की अनुपस्थिति पर कहा, “...उनको खुद निर्णय लेना है कि वे राजनीति में आएंगे या नहीं...” राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "वे खुद किसकी पाठशाला से निकले हैं?... पहले तो जनता दल ही था।"
Samrat Govt Oath LIVE: नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता- विजय चौधरी
Samrat Govt Oath LIVE: जनता दल (यूनाइटेड) नेता विजय कुमार चौधरी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर कहा, " मैंने जो आज शपथ ली है, इसके लिए मैं नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करता हूं। ये उन्हीं के विश्वास का नतीजा है कि मुझे ये जिम्मेदारी मिली है... जो उनके(नीतीश कुमार) रास्ते हैं, उनकी नीतियां हैं, उनके तरीके हैं, उनके कार्यक्रम है, उनके तरीके हैं, उनकी कार्यशैली है उसी पर चलने का काम हम करेंगे।"
उन्होंने आगे कहा, "अब तक नीतीश कुमार का जो मॉडल था उसमें भाजपा भी थी। अभी तुलना वाली कोई बात नहीं है। बिहार के मॉडल में नीतीश कुमार भी हैं, भाजपा भी है और अन्य तीन दल भी हैं... नीतीश कुमार कोई दूसरा नहीं हो सकता। नीतीश कुमार की जो सोच है, उनके काम करने का तरीका अद्भुत है। हमने उनके साथ बहुत कुछ सीखा है और उसी आधार पर हम आगे बढ़ रहे हैं। यही बात हमारे नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कही है कि नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए जो रास्ता, जो नीतियां व कार्यक्रम बनाए हैं, हम उसी को आगे बढ़ाएंगे इसलिए न कहीं कोई कंफ्यूज़न है और न समझदारी का भाव है।"
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट के समर्थकों ने लगाए नारे
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद उनके समर्थक बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। सम्राट चौधरी के समर्थक शपथ समारोह से पहले भी काफी उत्साह में नजर आ रहे थे। इस शपथ समारोह में सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी और उनके घर के कुछ अन्य सदस्य भी मौजदू थे।
Samrat Govt Oath LIVE: विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने ली शपथ
सम्राट चौधरी के अलावा जेडीयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। लोकभवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्मयंत्री पद की शपथ दिलाई है।
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी ने पटना स्थित लोकभवन में बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसका मतलब यह हुआ कि आज से बिहार में 'सम्राट' युग का आरंभ हो गया है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई है। बिहार में पहली बार बीजेपी के किसी नेता के सिर पर बिहार के मुख्यमंत्री का ताज सजा है।
Samrat Govt Oath LIVE: राज्यपाल शपथ समारोह में पहुंचे
Samrat Govt Oath LIVE: राज्यपाल सय्यद अता हसनैन पहुंचे शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच चुके हैं। थोड़ी ही देर में सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Samrat Govt Oath LIVE: चिराग पासवान लोकभवन पहुंचे
Samrat Govt Oath LIVE: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी सम्राट चौधरी के शपथ समारोह में पहुंचे हैं। सम्राट चौधरी लोकभवन के अंदर मौजूद लोगों का अभिवादन करते नजर आए हैं।
Samrat Govt Oath LIVE: नीतीश कुमार शपथ समारोह में पहुंचे
Samrat Govt Oath LIVE: नीतीश कुमार शपथ ग्रहण समारोह में पहुंच चुके हैं। सम्राट चौधरी अब बस थोड़ी ही देर बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने ही वाले हैं।
Samrat Govt Oath LIVE: अब्दुलबारी सिद्दीकी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे
Samrat Govt Oath LIVE: राजद नेता अब्दुलबारी सिद्दीकी भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। पटना स्थित लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आय़ोजन किया गया है।
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी लेने वाले हैं सीएम पद की शपथ
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के लिए लोकभवन में सभी तैयारियं पूरी कर ली गई है। अब आगे की प्रक्रिया के तहत राज्यपाल सैयद अता हसनैन सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्मयंत्री पद की शपथ दिलवाएंगे।
Samrat Govt Oath LIVE: कुछ ही देर में सम्राट चौधरी लेंगे शपथ
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंच चुके हैं। सम्राट चौधरी थोड़ी ही देर बाद बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Samrat Govt Oath LIVE: लोकभवन के लिए निकले सम्राट चौधरी
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी का काफिला पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरुपी हनुमान मंदिर से निकल चुका है। यहां उनके समर्थक काफी संख्या में मौजूद थे। सम्राट चौधरी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया है। अब यहां से वो सीधे लोकभवन जाएंगे। यहां सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी के साथ-साथ बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Samrat Govt Oath LIVE: शपथ से पहले सम्राट चौधरी ने हनुमान जी से लिया आशीर्वाद
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी ने पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरुपी हनुमान मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की है। बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले सम्राट चौधरी ने हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट के शपथ में मौजूद रविशंकर प्रसाद
Samrat Govt Oath LIVE: रविशंकर प्रसाद और विनोत तावड़े भी सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। लोकभवन में लगातार वीवीआईपी पहुंच रहे हैं।
Samrat Govt Oath LIVE: विधायक और पार्षद पहुंच रहे लोकभवन
Samrat Govt Oath LIVE: विभिन्न दलों के विधायक और विधान पार्षद सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पटना स्थित लोकभवन में प्रवेश कर रहे हैं। राजेंद्र गोलंबर के कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं है। सुरक्षा बहुत सख्त है
Samrat Govt Oath LIVE: बीजेपी कार्यालय में एलईडी स्क्रीन
Samrat Govt Oath LIVE: पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय में कार्यकर्ताओं के लिए शपथ ग्रहण समारोह देखने के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आया है।
Samrat Govt Oath LIVE: विजय चौधरी और बिजेंद्र समारोह स्थल पहुंचे
Samrat Govt Oath LIVE: विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव शपथ ग्रहण समारोह स्थल पहुंच गए हैं। इन दोनों नेताओं को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी है।
Samrat Govt Oath LIVE: जेपी नड्डा पटना पहुंचे, सम्राट के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल
Samrat Govt Oath LIVE: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके हैंं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाक़ात की है। जेपी नड्ड सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।
Samrat Govt Oath LIVE: बिजेंद्र यादव लोकभवन में मौजूद
Samrat Govt Oath LIVE: मंगल पांडेय, भीखूभाई दलसानिया समेत एनडीए के घटक दलों के कई दूसरे नेता सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे हैं। लोकभवन के पास इस वक्त वीवीआईपी मूवमेंट काफी तेज है। जदयू नेता बिजेंद्र यादव भी लोकभवन में मौजूद हैं। बिजेंद्र यादव बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।
Samrat Govt Oath LIVE: संजय सरावगी लोकभवन पहुंचे
Samrat Govt Oath LIVE: बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत बीजेपी के कई दूसरे दिग्गज नेता सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पहुंच रहे हैं।
Samrat Govt Oath LIVE: बेटे के शपथ समारोह में पहुंचे पिता शकुनी चौधरी
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी के शपथ समारोह के लिए लगातार वीवीआईपी लोकभवन पहुंच रहे हैं। इस बीच सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी भी बेटे के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे। हालांकि, इस दौरान शकुनी चौधरी ने मीडिया से बातचीत नहीं की लेकिन अपने बेटे को लेकर खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी।
Samrat Govt Oath LIVE: लोकभवन में पहुंचने लगे गेस्ट
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोकभवन के आसपास वीवीआईपी मूवमेंट बढ़ गया है। यहां गाड़ियों के आने का सिलसिला जा रही है। यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
Samrat Govt Oath LIVE: शपथ से पहले क्या बोले विजय चौधरी
Samrat Govt Oath LIVE: विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जिम्मेदारी बड़ी हो या छोटी हो चुनौती तो होती ही है। हम लोग जब ईमानदारी से प्रयास करते हैं तो पीछे का इतिहास है कि हमने अपने नेता के साथ मिलकर बिहार की जनता के लिए अच्छा काम किया है और वही कोशिश हमारी आगे भी रहेगी।
Samrat Govt Oath LIVE: शपथ ग्रहण के लिए निकले सम्राट चौधरी
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण के लिए निकल चुके हैं। सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण से पहले राजवंशी नगर स्थित पंचरुपी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वो पटना स्थित बिहार लोकभवन में जाकर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Samrat Govt Oath LIVE: महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे विजय
Samrat Govt Oath LIVE: विजय कुमार चौधरी जदयू के वरिष्ठ नेता तथा नीतीश कुमार के विश्वास पात्र हैं। समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र से 2010 से लगातार विधायक चुन कर आ रहे हैं। वे पहली बार दलसिंहसराय से 1982 के उपचुनाव में कांग्रेस के बिहार विधानसभा सदस्य चुने गए। 1995 तक लगातार वहां से विधायक रहे।
विजय चौधरी 14 फरवरी 2010 से 26 नवंबर 2010 तक जदयू के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद बिहार सरकार में जल संसाधन, शिक्षा, संसदीय कार्य, कृषि, सूचना एवं जनसंपर्क, ग्रामीण कार्य, ग्रामीण विकास, वित्त एवं वाणिज्यकर, भवन निर्माण, परिवहन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। 02 दिसंबर 2015 से 15 नवंबर 2020 तक बिहार विधान सभा के अध्यक्ष भी रहे। विजय चौधरी के पिता स्व. जगदीश प्रसाद चौधरी स्वतंत्रता सेनानी व कांग्रेस नेता रहे। इन्होंने पटना विश्वविद्यालय से 1979 में स्नातकोत्तर किया। कैरियर के शुरुआती दौर में भारतीय स्टेट बैंक में 1979 में त्रिवेंद्रम में अधिकारी के रूप में नियुक्ति हुए।
Samrat Govt Oath LIVE: बिजेंद्र यादव वर्ष 2005 से लगातार मंत्री हैं
Samrat Govt Oath LIVE: जदयू के कद्दावर नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव वर्ष 2005 से लगातार बिहार सरकार में मंत्री हैं। एनडीए की सरकार हो या महागठबंधन की, हर बार उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली। वह लगातार कई वर्षों से ऊर्जा विभाग संभाल रहे हैं। उनके ऊर्जा मंत्री रहते ही बिहार के हर घर में बिजली का अभियान चला और यह सफल भी रहा। हालांकि, वह वर्ष 2005 के पहले भी मंत्री रहे हैं। मंत्री बनने वालों में वह सबसे अधिक उम्र के नेता हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र सुपौल से वह नौवीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। अभी वह ऊर्जा के अलावा योजना एवं विकास विभाग, वित्त एवं वाणिज्यकर, मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग का कामकाज देख रहे थे।
सुपौल जिले के मुरली के रहने वाले बिजेन्द्र प्रसाद यादव के पिता का नाम स्व सुखराम यादव है, जो मुखिया थे। लालू प्रसाद के मंत्रिमंडल में भी वे मंत्री रहे हैं। बिहार में सबसे अधिक समय तक मंत्री बने रहने का रिकॉर्ड बिजेन्द्र प्रसाद यादव के नाम है।
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी के आने से पहले मंदिर में सुरक्षा कड़ी
Samrat Govt Oath LIVE: पटना के राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में सम्राट चौधरी शपथ लेने से पहले पूजा-अर्चना करेंगे। सम्राट चौधरी के मंदिर में आने से पहले यहां गहन सुरक्षा जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्राट चौधरी पूजा करेंगे।
Samrat Govt Oath LIVE: विधायक दल का नेता चुने जाने पर खुशी का इजहार
Samrat Govt Oath LIVE: तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के भाजपा विधायक दल और एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष और खुशी के माहौल के बीच एक दूसरे को अबीर गुलाल और मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स की हवेली खड़गपुर शाखा की ओर से मुख्य बाजार में चैंबर सदस्यों ने खुशी का इजहार किया। एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी के हैं अच्छे समर्थक
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी का पूर्वी बिहार से गहरा लगाव है। भले ही वह तारापुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। लेकिन पिता शकुनी चौधरी के चुनाव प्रचार में उन्होंने भागलपुर, बांका और खगड़िया में जमकर प्रचार किया था। यही कारण है कि इन जिलों में सम्राट चौधरी के अच्छे समर्थक हैं। सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी दो बार खगड़िया और भागलपुर तथा एक बार बांका लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं।
Samrat Govt Oath LIVE: बिहार का ऐसा जिला, जिसने तीन बार दिया मुख्यमंत्री
Samrat Govt Oath LIVE: मुंगेर बिहार के मुंगेर जिले के लिए बुधवार, 15 अप्रैल 2026 का दिन इतिहास में स्वर्णिम पन्नों पर दर्ज होने जा रहा है। सम्राट चौधरी की ताजपोशी के बाद मुंगेर ऐसा पहला जिला बन जायेगा, जिसने तीन बार बिहार को मुख्यमंत्री दिया है। मुंगेर का यह सफर 1937 में शुरू हुआ, जब डॉ. श्रीकृष्ण सिंह बिहार के पहले मुख्यमंत्री बने। शेखपुरा के बरबीघा (तब मुंगेर जिला) में जन्मे श्रीबाबू ने लगभग 24 साल मुख्यमंत्री रहते हुए आधुनिक बिहार की नींव रखी।
जमींदारी उन्मूलन, राजेंद्र सेतु, बरौनी रिफाइनरी, सिंदरी खाद कारखाना जैसे ऐतिहासिक कामों से उन्होंने बिहार को नई दिशा दी। वे अपना पहला चुनाव 1952 में मुंगेर के हवेली खड़गपुर विधान सभा से जीते थे। इसके बाद वर्ष 1983 से 1985 तक कांग्रेस पार्टी के चंद्रशेखर बिहार के मुख्यमंत्री रहे। चंद्रशेखर जमुई के मल्लेपुर के रहने वाले थे, जो उस वक्त मुंगेर का हिस्सा हुआ करता था। वर्ष 1991 में जमुई मुंगेर से अलग हुआ।
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी बिहार को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेंगे : डॉ. प्रेम कुमार
Samrat Govt Oath LIVE: बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के विधान मंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि वे अपनी कर्मठता, नेतृत्व कौशल एवं प्रशासनिक सूझबूझ से बिहार के विकास को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को एनडीए के विधान मंडल दल के नेता के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने से बिहार में नए राजनीतिक युग की शुरुआत हुई है। यह निर्णय उनके दीर्घ राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वो अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा बिहार को प्रगति, समृद्धि और सामाजिक न्याय के पथ पर अग्रसर करेंगे।
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट की आक्रामक शैली बीजेपी को आई रास
Samrat Govt Oath LIVE: बिहार में भाजपा के तेज-तर्रार नेता सम्राट चौघरी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बिहार में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री बनने का गौरव भी उन्हें हासिल होगा। सम्राट चौधरी महज आठ साल पहले 2018 में भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने भाजपा में आने के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। उनकी आक्रामक शैली भाजपा को खूब रास आई। उनके इसी अंदाज से उत्साहित देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीन साल पहले रोहतास की एक सभा में कहा था कि बिहार में भाजपा को अपना सम्राट मिल गया। उस समय भाजपा विपक्ष में थी और सम्राट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे।
Samrat Govt Oath LIVE: शपथ से पहले हनुमान जी से लेंगे आशीर्वाद
Samrat Govt Oath LIVE: एनडीए विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। सम्राट चौधरी के साथ जदयू के बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी भी डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।
Samrat Govt Oath LIVE: 11 बजे लोकभवन में शपथ समारोह
Samrat Govt Oath LIVE: विधानमंडल दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने लोकभवन जाकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.) सय्यद अता हसनैन के समक्ष नई सरकार के गठन का दावा पेश किया। राज्यपाल ने सम्राट चौधरी का दावा स्वीकार करते हुए उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।
बुधवार की सुबह 11 बजे लोकभवन में सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वह बिहार में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार में पहली बार जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री होंगे।
Samrat Govt Oath LIVE: यह जनता की सेवा करने का अवसर- सम्राट चौधरी
Samrat Govt Oath LIVE: सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव से लगातार मैं भाजपा के लिए काम करता रहा हूं। पार्टी ने पदाधिकारी, विधान परिषद में नेता और फिर संगठन में प्रदेश अध्यक्ष पद का मौका दिया। उन्होंने भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है।
Samrat Govt Oath LIVE: पीएम मोदी और नीतीश का सपना पूरा करेंगे- सम्राट चौधरी
Samrat Govt Oath LIVE: एनडीए विधानमंडल दल का नया नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का सपना देखा है, हम तमाम भाई मिलकर इसे पूरा करेंगे। बिहार को विकसित बनाएंगे और देश को भी विकसित करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। कैसे सरकार चलायी जाती है, कैसे बिहार में सुशासन स्थापित होगा। बिहार के लोकतंत्र के लिए क्या ठीक है। मुझे सरकार के सुशासन को जाति-धर्म से ऊपर उठकर समाज के निचले पायदान तक पहुंचाना है। सभी वरिष्ठ नेताओं को आश्वस्त करता हूं कि भाजपा की जो विचारधारा है, भारत को सबसे पहले और सर्वश्रेष्ठ मानने का, पार्टी को सबसे आगे खड़ा करने का, उस काम को हम करते रहेंगे।