Hindi NewsBihar NewsBJP Central Election Committee Delhi Meeting finalise tickets for first list candidates factors
बिहार में BJP किसे देगी टिकट? विधायकों पर भरोसा, महिलाओं को मौका और जाति फैक्टर पर जोर

बिहार में BJP किसे देगी टिकट? विधायकों पर भरोसा, महिलाओं को मौका और जाति फैक्टर पर जोर

संक्षेप: भाजपा आलाकमान का मानना है कि पहली बार के विधायकों या सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर नहीं है। इसलिए दूसरे राज्यों वाला फॉर्मूला बिहार में इस बार नहीं अपनाया जाएगा, जहां बीजेपी औसतन 30% विधायकों को टिकट से वंचित करती है।

Mon, 13 Oct 2025 10:58 AMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की राजधानी नई दिल्ली में रविवार शाम बैठक हुई, जिसमें पार्टी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को अंतिम रूप दिया गया। इसके अनुसार, बीजेपी बिहार की 243 सीटों में से 101 पर चुनाव लड़ेगी। मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष, केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य और बिहार के वरिष्ठ पार्टी नेता शामिल हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:LIVE: राजद 137 तो कांग्रेस 60 सीटों पर लड़ने को तैयार, महागठबंधन में संशय
बिहार चुनाव 2025 की ताज़ा ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें।

केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले शनिवार से कई दौर की बैठकें हुईं, जिनमें बीजेपी नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम मंजूरी के लिए समिति के सामने पेश किया। रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी बिहार के नेता पटना के लिए रवाना हो रहे हैं ताकि सीट बंटवारे की घोषणा की जा सके। सूत्रों की मानें तो पार्टी ज्यादातर मौजूदा विधायकों को टिकट से वंचित करने की योजना नहीं बना रही है, क्योंकि 2020 में कई नए चेहरों को मौका दिया गया था।

विधायकों का टिकट कटने की कम आशंका

भाजपा आलाकमान का मानना है कि पहली बार के विधायकों या सरकार के खिलाफ कोई खास सत्ता विरोधी लहर नहीं है। इसलिए दूसरे राज्यों वाला फॉर्मूला बिहार में इस बार नहीं अपनाया जाएगा, जहां बीजेपी औसतन 30% विधायकों को टिकट से वंचित करती है। इस मामले में बिहार एक अपवाद हो सकता है। उम्मीदवार के चयन का मानदंड निश्चित रूप से जीत की प्रबल संभावना है। पार्टी टिकट बांटने में जाति और सामाजिक समीकरणों का संतुलन बनाने पर जोर देगी। इस बार कई महिला उम्मीदवारों को भी चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है।

युवा चेहरों को मिल सकता है मौका

सूत्रों के मुताबिक, विधायकों को टिकट से वंचित करने में उम्र एक बड़ा कारण होगा। पार्टी कुछ वरिष्ठ नेताओं की जगह युवा चेहरों को मौका दे सकती है। अगर किसी निर्वाचन क्षेत्र में कोई अन्य जीतने योग्य चेहरा नहीं है, तो सीनियर नेता पर ही भरोसा जताया जाएगा। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा के बाद सत्तारूढ़ एनडीए के घटक दलों के बीच फिर से मतभेद उभरकर सामने आए हैं। NDA के दो छोटे सहयोगी दल केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाली हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को 6-6 सीट मिली हैं, जिस पर दोनों दलों ने सीट बंटवारे के फॉर्मूले को लेकर असंतोष जताया है। यह देखना होगा कि इसे कैसे शांत कराया जाता है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।