बांकीपुर चुनाव को दिल्ली-बंगाल जैसा बताने लगी भाजपा, कहा- प्रशांत किशोर और तेजस्वी में साइलेंट अंडरस्टैंडिंग

लाइव हिन्दुस्तान, पटना
Follow us on Google News
share

बिहार की बांकीपुर सीट पर मतदान के एक दिन बाद भाजपा ने प्रेस वार्ता में जन सुराज और आरजेडी पर आरोप लगाते हुए दावा किया कि प्रशांत किशोर और तेजस्वी यादव के बीच इस उपचुनाव में साइलेंट अंडरस्टैंडिंग देखने को मिली।  

BJP alleges Prashant Kishor Tejashwi bankipur silent understanding
बांकीपुर में मतदान के अगले दिन भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करते प्रवक्ता अजय आलोक (Photo by Santosh Kumar/ Hindustan Times)

बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सनसनीखेज दावा किया है। भाजपा ने आरोप लगाया कि बांकीपुर चुनाव में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी और तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच साइलेंट अंडरस्टैंडिंग है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने दावा किया कि आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने अपने लोगों को बूथ पर दूसरे प्रत्याशी (प्रशांत किशोर) को वोट करने को कहा। उन्होंने इस चुनाव की तुलना दिल्ली और पश्चिम बंगाल के चुनावों से भी की। बांकीपुर में उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था, रिजल्ट 3 अगस्त को आएगा।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने शुक्रवार को पटना स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। उन्होंने कहा, "जिस तरह वामपंथियों ने वामपंथियों को हटाने के लिए कांग्रेस ने सारा वोट 2012 में ममता बनर्जी को शिफ्ट कर दिया था। दिल्ली के चुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा को हराने के लिए आम आदमी पार्टी को अपना वोट शिफ्ट किया। नतीजा हुआ कि कांग्रेस पिछले 15 साल से ना दिल्ली और ना ही बंगाल में है। उसी तरह का नजारा कल बांकीपुर में देखा गया।"

उन्होंने दावा किया कि बांकीपुर में मतदान के दौरान बूथ पर आरजेडी के पोलिंग एजेंट खुलेआम अपने लोगों से दूसरे प्रत्याशी को वोट डालने की बात कह रहे थे। भाजपा ने आरजेडी पर प्रशांत किशोर को वोट ट्रांसफर करने का आरोप लगाया।

तेजस्वी ने सिर्फ मोदी और सम्राट को घेरा- भाजपा

भाजपा प्रवक्ता ने आरजेडी के अध्यक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पूरे चुनाव में कथित युवराज गायब रहे और प्रचार के अंतिम दो दिन में अचानक अवतरित हो गए। उन्होंने एक बार भी पीके का नाम नहीं लिया, सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर हमला बोलते रहे।

बांकीपुर के प्रचार में पीके ने तेजस्वी का नाम तक नहीं लिया- भाजपा

अजय आलोक ने प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जब उन्होंने जन सुराज पदयात्रा शुरू की थी, तब वह खूब आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी को कोसते थे। मगर बांकीपुर चुनाव में उन्होंने आरजेडी का नाम ही नहीं लिया। उन्होंने कहा कि जो पार्टी राजनीतिक जमीन खोती है, तो उसका वजूद मिट जाता है। आरजेडी भी इस ओर अपने कदम बढ़ा रही है।

बांकीपुर में त्रिकोणीय मुकाबला

बता दें कि पटना शहर की बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को उपचुनाव के लिए वोट डाले गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखा गया। भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा, आरजेडी ने रेखा गुप्ता पर दांव लगाया, तो जन सुराज पार्टी से प्रशांत किशोर खुद मैदान रहे। कुल 25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है।

3 अगस्त को बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट

बांकीपुर का अगला विधायक कौन होगा, यह 3 अगस्त को मतगणना के बाद साफ हो जाएगा। बांकीपुर उपचुनाव में 34.30 प्रतिशत मतदान ही हुआ, जो इस सीट पर अब तक की सबसे कम वोटिंग है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत एक अनुभवी, जुझारू एवं निष्पक्ष पत्रकार हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं की रिपोर्टिंग एवं संपादन में महारत हासिल है। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। तकनीकी रूप से निपुण जयेश, तथ्यों की बारीकी से जांच कर समयसीमा के भीतर पाठकों तक सटीक खबरें एवं शोध-परक विश्लेषण पहुंचाते हैं। जनसरोकार के मुद्दे उठाना, पेशेवर नैतिकता का पालन करना, समाज एवं मानव कल्याण के प्रति जिम्मेदारी, इन्हें और भी योग्य बनाती है। भाषा पर इनकी अच्छी पकड़ है। जटिल मुद्दों को पाठकों एवं दर्शकों तक आसान शब्दों में पहुंचाना इनकी खूबी है।

जयेश जेतावत मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इसके बाद ईटीवी भारत में बतौर प्रशिक्षु समाचार संपादक के रूप में काम शुरू किया। फिर इंडिया न्यूज के डिजिटल सेक्शन में विभिन्न बीट कवर की। इसके बाद, वे2न्यूज में बतौर टीम लीडर तीन राज्यों की कमान संभाली। साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े, तब से यहां बिहार की खबरों को कवर कर रहे हैं। जयेश ने टाइम्स ऑफ इंडिया, लाइव इंडिया न्यूज चैनल और सी-वोटर रिसर्च एजेंसी में इंटर्नशिप भी की। पटना से प्रकाशित मैगजीन राइजिंग मगध में समसामयिक विषयों पर इनके लेख छपते रहे हैं। समाचार लेखन के अलावा जयेश की साहित्यिक पठन एवं लेखन में रुचि है, सामाजिक मुद्दों पर कई लघु कथाएं लिख चुके हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsबांकीपुर को दिल्ली-बंगाल जैसा बताने लगी BJP, कहा- पीके और तेजस्वी में साइलेंट…