Hindi NewsBihar NewsBISF to be formed in Bihar on the lines of CISF Nitish government big decision good news for investors
CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगी BISF; नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए खुशखबरी

CISF की तर्ज पर बिहार में बनेगी BISF; नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए खुशखबरी

संक्षेप:

सीआईएसएफ की तर्ज पर बिहार में बीआईएसएफ (बिहार इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) बनेगा। जिसकी जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने दी। उन्होने कहा कि जल्द प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। 

Dec 07, 2025 05:29 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में निवेश को रफ्तार देने और निवेशकों की सुरक्षा को लेकर नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सीआईएसएफ (सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स) की तर्ज पर बिहार में बीआईएसएफ बनेगा। जिसका प्रस्ताव जल्द सरकार को भेजा जाएगा। इसकी जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने दी। उन्होंने रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत में बताया कि निवेशकों को सुरक्षित वातावरण देना बहुत ज़रूरी है, ताकि वे बिना डर के बिहार में उद्योग खोल सकें और बड़ी राशि लगाकर कारोबार बढ़ा सकें। इस सुरक्षा बल का काम औद्योगिक क्षेत्रों और बड़े कारखानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आपको बता दें बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देना और निवेश लाना सरकार की प्राथमिकताओं में एक है। बिहार में अगले 5 साल में 50 लाख करोड़ का निवेश लाने की तैयारी शुरू हो गई है। बिहार को भारत के शीर्ष पांच निवेश अनुकूल राज्यों में सम्मिलित करने के लिए उद्योग विभाग देश-दुनिया के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों में निवेशक सम्मेलनों का आयोजन करेगा, ताकि बड़े से बड़े उद्योगों को आकर्षित किया जा सके।

इसके अलावा निवेशकों को आकर्षित करने के तहत ईजी ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देना, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के साथ 5 नए मेगा फूड पार्क स्थापित करना, राज्य में 10 औद्योगिक पार्क एवं 100 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम पार्कों को विकसित करना, उद्योग-प्रासंगिक कौशल एवं उद्यमिता में 7 लाख लोगों को प्रशिक्षित करना तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय की स्थापना एवं सभी जिलों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम केंद्र स्थापित करना शामिल है।

ये भी पढ़ें:बिहार में तीन नए विभाग बनाएगी नीतीश सरकार, एक करोड़ जॉब के लिए अलग डिपार्टमेंट
ये भी पढ़ें:डबल होगी सुधा दूध की सप्लाई? सीएम नीतीश ने मिल्क प्लांट का निरीक्षण किया, विस्ता
ये भी पढ़ें:दुनिया में छाए नीतीश कुमार, वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से आया बधाई लेटर

राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत कुल 44073 उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि दी गयी है। इससे लोग अपना खुद का उद्योग, कारोबार कर रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं। ऐसे में निवेशकों को सुरक्षा और उद्योग धंधों की सुरक्षा के लिए बीआईएसएफ के गठन का प्रस्ताव बड़ा कदम माना जा रहा है।