बिलेनियर उद्योगपति गौतम अदाणी रखेंगे आपकी आंखों का ख्याल, करोड़ों का प्रोजेक्ट लेकर छपरा आ रहे
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार को भूमि पूजन कर ग्रामीण इलाकों के लिए नेत्र स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी नई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी, अदाणी इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदाणी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

Gutam Adani Project for Bihar: विश्व के बड़े उद्योगपति, बिजनेशमैन और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी बिहार में ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य के लिए ‘सेवा अभियान’ का रविवार को सारण के मस्तीचक से शुभारंभ करेंगे। देश के सबसे बड़े ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से यह एक है। अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार को भूमि पूजन कर ग्रामीण इलाकों के लिए नेत्र स्वास्थ्य और कौशल विकास से जुड़ी नई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
यह कार्यक्रम अदाणी फाउंडेशन और अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक मिलकर आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य सस्ते इलाज को गांव-गांव तक पहुंचाना और खासकर उत्तर और मध्य भारत के पिछड़े क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही, इससे अदाणी ग्रुप के लंबे समय के देश निर्माण और सामाजिक विकास के विज़न में बिहार की बढ़ती अहमियत भी मजबूत होगी।
मेन प्वाइंट्स
● ग्रामीण नेत्र स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल, लोगों तक सस्ते इलाज की सुविधा पहुंचेगी
● गौतम अदाणी सारण जिले के मस्तीचक से करेंगे अभियान की शुरुआत
● अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल मस्तीचक के सहयोग से चलेगा कार्यक्रम
दुनिया का सबसे बड़ा आई नेटवर्क
अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी, अदाणी इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर प्रणव अदाणी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सुबह 11 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की ओर से सीईओ मृत्युंजय तिवारी, चेयरपर्सन एडवाइजरी बोर्ड रविकांत, क्लिनिकल एवं रिसर्च एडवाइजरी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजवर्धन आजाद, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अजीत कुमार की भी उपस्थिति रहेगी। मस्तीचक में शुरू होने वाली स्वास्थ्य योजना से आम लोगों को सस्ता इलाज, गांव-गांव तक सेवाओं की पहुंच और ट्रेनिंग उपलब्ध होगी। यह दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण नेत्र चिकित्सा नेटवर्क में से होगा।
यह आयोजन सिर्फ स्वास्थ्य सुविधाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि अदाणी समूह के मूलमंत्र ‘सेवा ही साधना है’ के भी अनुरूप है। साल 2022 में गौतम अदाणी के 60वें जन्मदिन पर परिवार ने 60,000 करोड़ रुपये स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास के उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई थी। इसके बाद अपने बेटे जीत अदाणी की शादी के दौरान 10,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त सामाजिक योगदान भी घोषित किया। अदाणी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सुरक्षा की विशेष तैयारी कर रही है। इस प्रोजेक्ट को लेकर इलाके में खुशी की लहर है। खासकर बुजुर्गों को इस प्रोजेक्ट से काफी उम्मीदें हैं जो आंखों की परेशानी झेल रहे हैं। स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को भी काफी लाभ मिलेगा। युवा वर्ग इसे रोजगार के अवसर के रूप में देख रहा है।
लेखक के बारे में
Sudhir Kumarटीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।
और पढ़ें

