
25 सौ किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले दो युवा पहुंचे राजगीर
संक्षेप: मुंगेर के सोनू और रवि ने 25 सौ किलोमीटर की पदयात्रा पर निकलकर महाराष्ट्र के आरएसएस मुख्यालय तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। उनका उद्देश्य राष्ट्र को एकत्रित और एकजुट करना है। राजगीर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। वे नागपुर में वीर सावरकर की समाधि की मिट्टी लेकर लौटेंगे।
25 सौ किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले दो युवा पहुंचे राजगीर मुंगेर से महाराष्ट्र के आरएसएस मुख्यालय तक की करेंगे यात्रा राष्ट्रीय को एकत्रित व एकजुट करने का लक्ष्य लेकर निकले यात्रा पर फोटो : राजगीर यात्रा-राजगीर में यात्रा के दौरान पहुंचे सोनू और रवि। राजगीर, निज संवाददाता। मुंगेर के सोनू व रवि 25 सौ किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले हैं। उनका लक्ष्य मुंगेर से महाराष्ट्र के आरएसएस मुख्यालय तक पहुंचना है। राष्ट्र को एकत्रित व एकजुट करने के उद्देश्य से दोनों यात्रा पर निकले हैं। राजगीर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने दोनों का स्वागत किया। नागपुर स्थित वीर सावरकर की समाधि की मिट्टी लेकर दोनों वापस मुंगेर लौटेंगे।

मुंगेर के अपने पैतृक गांव चौराउन से दोनों ने दो माह की इस यात्रा की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि वे कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो बहुत ही शुद्ध और बुनियादी हो। इसमें सबसे बढ़कर राष्ट्र और धर्म की सेवा है। फिर दोनों ने तय किया कि कैसे देश को एकत्रित करना है। इसमें उनकी क्या भूमिका या योगदान हो सकता है। उन्होंने आठ साल पहले ही पैदल यात्रा करने का प्लान लिया था। घर की दिक्कतों के कारण पूरा नहीं हो पाया। नागपुर के लिए हम लोगों का पहला कदम है। इस दौरान 1200 किमी की पदयात्रा में महाराष्ट्र के केशव नगरी पहुंचेंगे। वहां से मिट्टी लेंगे। फिर वहां से 100 किमी की अगली दूरी तय करके वीर सावरकर समाधि स्थल नागपुर पहुंचेंगे। इस स्थल की परम पवित्र मिट्टी लाकर अपने गांव की शाखा में डालना है, ताकि वीर सावरकर और केशव जी जैसे गुरू भी हमारे गांव में भी जन्म लें।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




