आपातकाल के 50 वर्ष विषय पर युवाओं ने रखी बेबाक राय

Feb 28, 2026 10:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

राजगीर डिग्री कॉलेज में 'आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक' विषय पर जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार सिंह ने युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता के लिए प्रेरित किया। निवेदिता ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

आपातकाल के 50 वर्ष विषय पर युवाओं ने रखी बेबाक राय

आपातकाल के 50 वर्ष विषय पर युवाओं ने रखी बेबाक राय राजगीर डिग्री कॉलेज में हुआ जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम लोकतंत्र की मजबूती के लिए युवाओं की सकारात्मक भागीदारी जरूरी: वीरेंद्र फोटो: यूथ पार्लियामेंट: राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर में शनिवार को यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम का उद्घाटन करते वीरेंद्र कुमार सिंह व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय राजगीर में विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट के तहत जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इसका विषय ‘आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक’ रहा, जिसमें करीब 60 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और जोश भरते हैं।

राजगीर नगर परिषद सभापति जीरो देवी और सिलाव नगर पंचायत की मुख्य पार्षद जय लक्ष्मी ने युवाओं को राष्ट्र की शक्ति बताते हुए आपातकाल की ऐतिहासिक भूलों से सीख लेने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ आनंद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस विषय पर मंथन से छात्रों को सशक्त और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिलेगी। निवेदिता बनीं विजेता, 5 हुए चयनित: प्रतियोगिता में डॉ अनुज कुमार सिंह और डॉ विनीत लाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। डॉ विनीत लाल ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित शीर्ष 5 प्रतिभागियों में निवेदिता राज सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, राजकुमार द्वितीय, सुमंत कुमार तृतीय, अनन्या गुप्ता चतुर्थ और ज्योति कुमारी पांचवें स्थान पर रहीं। मंच संचालन डॉ शारदा कुमारी ने किया। जबकि, धन्यवाद ज्ञापन डॉ कुमार सोनू शंकर द्वारा दिया गया। मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ मुसर्रत जहां, डॉ करार, डॉ अमर, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सहित नीरज, रजनीश, शशिशेखर, अनुपम, सोनम, अंजली, प्लाजा आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।