Biharsharif News: कौशल ज्ञान से ही प्रेरित हो रही युवा पीढ़ी : मनीष वर्मा
Biharsharif News: राजगीर के विशुनदेव नारायण इंस्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में वार्षिकोत्सव समारोह में प्रमुख वक्ता मनीष वर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को कौशल ज्ञान पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अनुशासन और सेवा भावना से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कई prominents और छात्र शामिल हुए।

Biharsharif News: कौशल ज्ञान से ही प्रेरित हो रही युवा पीढ़ी : मनीष वर्मा वार्षिकोत्सव में शामिल हुए कई दिग्गज फोटो: मनीष वर्मा : राजगीर के शिक्षण संस्थान के वार्षिकोत्सव में शामिल पूर्व आईएस सह जदयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा एवं अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। स्थानीय विशुनदेव नारायण इंस्टीच्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में संस्थान का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व आईएएस सह जदयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, डायरेक्टर डॉ शुभम प्रियदर्शी, सचिव शैलेंद्र कुमार प्रभाकर, डॉ एसएन झा, राजेश कुमार सहित अन्य ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि युवा पीढ़ी को कौशल ज्ञान बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।
मेरिट के बल पर ही अब बेहतर कॅरियर का निर्माण हो सकता है। कुशल प्रशिक्षण ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का आधार हैं। विद्यार्थियों को अनुशासन और सेवा भावना के साथ निरन्तर आगे बढ़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में एनडीआरएफ कमांडेंट राजेश कुमार, दिलीप कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉ मृत्युंजय पांडेय, डॉ उमेश चंद्र, सुधीर पटेल, श्याम नारायण प्रसाद, वागीश भूषण, सुवेंद्र राजवंशी, उसमान गनी, संजीव प्रजापति, संदीप कुमार व कॉलेज के छात्र छात्राएं मौजूद थीं।


