Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsYouth Holds the Future of the Nation Discussion on Swami Vivekananda at Tushar Government Degree College

युवाओं के कंधे पर ही टिका है देश का भविष्य : तुषार

युवाओं के कंधे पर ही टिका है देश का भविष्य : तुषारयुवाओं के कंधे पर ही टिका है देश का भविष्य : तुषारयुवाओं के कंधे पर ही टिका है देश का भविष्य : तुषारयुवाओं के कंधे पर ही टिका है देश का भविष्य : तुषार

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफSat, 11 Jan 2025 06:00 PM
share Share
Follow Us on

युवाओं के कंधे पर ही टिका है देश का भविष्य : तुषार राजकीय डिग्री कॉलेज में आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद विषय पर हुई परिचर्चा राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम फोटो : स्वामी विवेकानंद : राजगरी डिग्री कॉलेज में शनिवार को स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर परिचर्चा में शामिल आईएस तुषार, प्राचार्य डॉ. मुसर्रत जहां व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। डिग्री महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा सेहत केंद्र ईकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस की पूर्व संध्या पर आधुनिक भारत के निर्माता स्वामी विवेकानंद विषय पर परिचर्चा सह पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें आईएएस तुषार कुमार ने कहा कि युवाओं के कंधे पर ही देश का भविष्य टिका है। वही देश के कर्णधार हैं। आप अपनी ऊर्जा को हमेशा साकारात्मक व रचनात्मक सोच में ही खर्च करें। स्वामी जी के विचारों को युवा अपने जीवन में आत्मसात करें। युवा पीढ़ी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना गांव, राज्य और देश का नाम रौशन करें। प्राचार्य डॉ. मुसर्रत जहां ने कहा कि युवा भारत के भविष्य निर्माता हैं। भारत युवाओं का देश है। आप अपनी ताकत को पहचानें। आपके विकास में ही देश का भविष्य छुपा है। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कामना ने कहा कि भारतीय नागरिक होने के नाते और अपने देश को विकसित देश बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद जी के बताए गए संदेश व विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। स्वामी विवेकानंद जी की तरह सशक्त और जागरूक युवक बनकर देश को उज्जवल बनाएं। समन्वयक डॉ. राहुल प्रसाद ने कहा कि उनकी तरह युवा भी आधुनिक और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। नामांकन प्रभारी डॉ. कुमार सोनू शंकर ने कहा कि जिस तरह से पांच मिनट के समय को दो सत्र के समय में बदल दिया था, ठीक उसी तरह आज के युवाओं को अपने छोटे से अवसर को भी बड़े मौका में बदलने की योग्यता विकसित करनी चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. सांत्वना, डॉ. राकेश, डॉ. टिंकू, डॉ. धीरेंद्र उपाध्याय, साहिल सिंह, नीतीशा गुड़िया, उमेश चौधरी, शशि शेखर, राजीव कुमार, आलोक कुमार, विक्की कुमार, अनुपम कुमार, आशिक कुमार, स्वाति कुमारी, अंशु वर्मा, परिणीता कुमारी, रिया सिंह, गीतांजलि कुमारी, विकास कुमार, निशु शर्मा, दीक्षा प्रभात, कशिश कुमारी, अंजली कुमारी, माही कुमारी, आरती कुमारी, पूनम कुमारी व अन्य शामिल थीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें