युवक की मौत के बाद बवाल, दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

नगरनौसा के मोहीउद्दीनपुर गांव में एक युवक बारात में नाचते समय सड़क पर गिर गया, जिससे एक बस ने उसे कुचल दिया। 23 वर्षीय मनीष कुमार की मौत हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने बारातियों पर हमला किया और वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

युवक की मौत के बाद बवाल, दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़

बारात में नाच रहा युवक सड़क पर गिरा, बस ने रौंदा गुस्साये लोगों ने अलग-अलग जगह बारात जा रहे लोगों से की मारपीट नगरनौसा थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर गांव की घटना फोटो : नगरनौसा मौत-नगरनौसा में क्षतिग्रस्त वाहन। नगरनौसा (नालंदा), निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोहीउद्दीनपुर गांव के पास सोमवार की रात बारात में नाच रहा युवक सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रही एक बस ने कुचल दिया। हादसे में विजय मांझी के 23 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार की मौत हो गयी। इधर, घटना को अंजाम देने वाला चालक बस को लेकर भाग गया। हादसे से नाराज लोगों ने अपना गुस्सा अलग-अलग स्थानों पर बारातियों को ले जा रहे वाहनों पर निकाला।

दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़ की। बारातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग गये। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को नियंत्रित किया। डीजे की धुन पर नाच रहे थे युवक : ग्रामीणों ने बताया कि गांव मे बारात आयी हुई थी। डीजे की धुन पर युवकों का झुंड नाच रहा था। धक्का-मुक्की के कारण मनीष सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रही बस की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को नगरनौसा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चालकों को पीटा : मौत की खबर मिलते ही दर्जनों लोग सड़क पर जमा हो गये। बारात जा रहे वाहनों को रुकवाकर तोड़फोड़ की और चालकों को पीटने लगें। दर्जनभर वाहनों में तोड़फोड़ की। जख्मी स्कॉर्पियो चालक शुभम कुमार ने बताया कि वह गाड़ी में बारातियों को लेकर माधोपुर से बलधा जा रहा था। मोहीउद्दीनपुर के पास अचानक भीड़ ने गाड़ी को रुकवा दिया। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया और बाहर निकालकर मारपीट करने लगे। हालांकि, जिस गाड़ी से घटना हुई थी, चालक उसे लेकर फरार हो गया था। थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटनास्थल पर कैम्प कर रही है। (नगरनौसा से रजनीकांत कुमार)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsBiharsharif Newsयुवक की मौत के बाद बवाल, दर्जनों गाड़ियों में तोड़फोड़