Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsYouth Critically Injured in Robbery Attempt in Shekhpura
छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को किया अधमरा

छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को किया अधमरा

संक्षेप:

शेखपुरा के रजौली गांव में छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने रामजन्म कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पावापुरी रेफर किया गया। घटना के दौरान युवक को मरणासन्न स्थिति में सड़क किनारे छोड़ दिया गया था। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Nov 12, 2025 09:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

छिनतई का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को किया अधमरा ननिहाल से घर लौटने के दौरान रजौली गांव के पास घटना सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी रेफर फोटो 12 शेखपुरा 01 - सदर अस्पताल में इलाजरत घायल युवक। शेखपुरा। हिन्दुस्तान संवाददाता छिनतई कर एक युवक को मारपीट कर अधमरा कर दिये जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल रामजन्म कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक लखीसराय के पथला गांव के राजेन्द्र केवट का पुत्र है। बताया जाता है कि युवक शेखपुरा के रजौली गांव अपने ननिहाल से वापस बाइक से घर जा रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तभी, गांव के समीप ही पुल पर पहले से घात लगाये बदमाशों ने उसे घेर लिया और छिनतई करने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम मंगलवार की देर शाम में दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पावापुरी रेफर कर दिया गया है। मरणासन्न स्थिति में सड़क किनारे छोड़ा: बताया जाता है कि बदमाशों ने युवक को मरणासन्न स्थिति में सड़क किनारे छोड़ दिया। किसी राहगीर की नजर पड़ी तो सिरारी थाने की पुलिस को सूचना दी। सिरारी थानाध्यक्ष आयुष कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के सिर में गंभीर चोट है। इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि आपसी विवाद में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है।