Biharsharif News: पानी भरे गड्ढे से बाइक समेत युवक का शव बरामद

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: नूरसराय थाना क्षेत्र के कठनपुरा गांव के पास मिली लाश पानी भरे गड्ढे से बाइक समेत युवक का शव बरामद पानी भरे गड्ढे से बाइक समेत युवक का शव बरामद

Biharsharif News: पानी भरे गड्ढे से बाइक समेत युवक का शव बरामद

Biharsharif News: नूरसराय थाना क्षेत्र के कठनपुरा गांव के पास मिली लाश नूरसराय, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कठनपुरा गांव के खंधा में बने पुल के पास सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे से शुक्रवार को बाइक समेत युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान पटना जिला के भदौर थाना क्षेत्र के गोड़िहारी गांव निवासी चुन्नू मांझी के पुत्र सतीश कुमार के रूप में की गयी है। युवक के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल परवलपुर से घर लौट रहा था। उसके बाद से उसकी सूचना नहीं मिली। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ग्रामीणों ने फोन कर बताया कि एक युवक, बाइक के साथ गड्ढे में गिरा हुआ है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया। आशंका है कि घर लौटने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर पानी भरे गड्ढे में डूब गयी। रात होने की वजह से मदद नहीं मिली और युवक की मौत हो गयी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। (नूरसराय से पुतुल सिंह)

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: पानी भरे गड्ढे से बाइक समेत युवक का शव बरामद