ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत
ई-रिक्शा के पलटने से पानापुर गांव के निवासी उमेश मंडल की मौत हो गई। वह मुंबई में काम करता था और छुट्टी पर घर आया था। लखीसराय में ट्रेन पकड़ने के लिए जाते समय यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल उमेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। यात्रियों से भरी ई-रिक्शा के पलट जाने से उसपर सवार पानापुर गांव निवासी उमेश मंडल की मौत हो गई। हादसा लखीसराय जिला के पतनेर के पास हुई। परिजन ने बताया कि उमेश मंडल मुंबई में रहकर काम करता था। कुछ माह पहले वह छुट्टी पर घर आया था। सोमवार को घर से ट्रेन पकड़ने के लिए लखीसराय जा रहा था। इसी दौरान लखीसराय पहुंचने से कुछ दूर पहले पतनेर के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गयी। हादसे में गंभीर रूप से घायल उमेश को लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
(शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


