केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए पटना जाएंगे कार्यकर्ता
बिहारशरीफ। जदयू के जिलाध्यक्ष सिया शरण ठाकुर, प्रदेश महासचिव डॉ. विपिन कुमार यादव, प्रवक्ता रोहित सिन्हा व डॉ. शशिकांत टोनी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह 16...
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSun, 15 Aug 2021 03:02 AM
ऐप पर पढ़ें
बिहारशरीफ। जदयू के जिलाध्यक्ष सिया शरण ठाकुर, प्रदेश महासचिव डॉ. विपिन कुमार यादव, प्रवक्ता रोहित सिन्हा व डॉ. शशिकांत टोनी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह 16 अगस्त को पटना आएंगे। इसके बाद 17 से तीन दिवसीय नालंदा के दौरे पर रहेंगे। उनकी अगुआई व स्वागत के लिए नालंदा के कार्यकर्ता पटना जाएंगे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।