
गांवों में महिलाओं ने हाथ उठाकर मतदान करने का लिया संकल्प
बिहारशरीफ प्रखंड के तुंगी और मुरौरा गांवों में महिलाओं ने मतदान करने का संकल्प लिया। जीविका दीदियों ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों को मतदान का संदेश दिया और रंगोली बनाकर लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने सभी से मतदान में भाग लेने की अपील की। छह नवंबर को मतदान होना है।
गांवों में महिलाओं ने हाथ उठाकर मतदान करने का लिया संकल्प जीविका दीदियों ने प्रभात फेरी निकाल मतदान करने का दिया संदेश रंगोली बना लोगों को पढ़ाया लोकतंत्र का पाठ फोटो : जीविका संकल्प : बिहारशरीफ प्रखंड के एक गांव में सोमवार को जीविका दीदियों के साथ मतदान करने का संकल्प लेती महिलाएं। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। प्रखण्ड की तुंगी, मुरौरा समेत दर्जनों गांवों में सोमवार को सैकड़ों महिलाओं ने हाथ उठाकर मतदान करने का संकल्प लिया। दर्जनों जीविका दीदियों ने गांवों में सुबह में प्रभात फेरी निकाल लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। दर्जनों गांवों में जीविका दीदियों ने रंगोली बना लोगों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया।

जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रकाश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में आपलोगों का एक एक वोट अनमोल है। संविधान ने सबों को समान अधिकार दिया है। पांच साल में एक बार आने वाले इस महापर्व में आप शामिल हों। आपका एक वोट देश व सूबे के विकास के लिए एक नए सरकार के गठन में सहयोग करेगा। उन्होंने जीविका दीदियों व ग्रामीण महिलाओं से अपने आसपास के लोगों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा। कहा कि छह नवंबर को सात विधानसभा क्षेत्र के दो हजार 675 बूथों पर मतदान होने हैं। तुंगी में सामुदायिक समन्वयक रजनी गंधा ने कहा कि हर दिन पंचायतों व गांवों में स्वीप कार्यक्रम चलाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। तुंगी में इस अभियान में ग्राम संगठन लेखापाल सचिन कुमार, जीविका मित्र गायत्री देवी, कमला देवी, आंचल देवी, कुमारी मनोरमा, कल्पना देवी, पूनम देवी, गुड़िया देवी, सोनी देवी, मुरौरा पंचायत सरकार भवन में मतदाता जागरूकता अभियान में सामुदायिक समन्वयक सुनीता कुमारी, ग्राम संगठन लेखापाल रणधीर कुमार, जीविका मित्र कुमकुम कुमारी, सुलेखा कुमारी, पिंकी कुमारी, अंजना कुमारी, सुनीता कुमारी, गीता कुमारी, उषा कुमारी व अन्य शामिल थीं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




