Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsWomen Entrepreneurs Honored for Clean Energy and Climate-Resilient Farming in Nursarai
स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु अनुकूल खेती के लिए महिला उद्यमी सम्मानित

स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु अनुकूल खेती के लिए महिला उद्यमी सम्मानित

संक्षेप:

नूरसराय में सखी प्रेरणा दिवस पर 71 महिलाओं को स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु अनुकूल खेती के लिए सम्मानित किया गया। नालंदा उद्यान महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए गए और ‘सखी’ नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को खेती में जागरूक करना था।

Feb 01, 2026 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु अनुकूल खेती के लिए महिला उद्यमी सम्मानित नूरसराय में सखी प्रेरणा दिवस पर 71 महिलाएं हुईं सम्मानित सफलता की 40 कहानियों पर आधारित पुस्तक ‘सखी’ का हुआ विमोचन नालंदा उद्यान महाविद्यालय के प्राचार्य ने पराली न जलाने की की अपील जूट बैग और ज्वेलरी निर्माण में प्रशिक्षित महिलाओं को मिले प्रमाण पत्र फोटो: 1 नूरसराय 02: नूरसराय स्थित नालंदा उद्यान महाविद्यालय में रविवार को प्रमाणपत्र दिखातीं महिला उद्यमी व अन्य। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित नालंदा उद्यान महाविद्यालय परिसर में रविवार को सखी प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। इसमें नालंदा और गया जिले की करीब 200 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा और जलवायु अनुकूल खेती के प्रति महिलाओं को जागरूक करना था। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रणधीर कुमार ने पीएनबी और गया आरसेटी से जूट बैग व ज्वेलरी निर्माण का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 71 महिलाओं को प्रमाण पत्र सौंपा। इसके अलावा स्वच्छ ऊर्जा और खेती में उत्कृष्ट योगदान के लिए बेन की प्रतिभा कुमारी, थरथरी की पूनम कुमारी, परवलपुर की बबीता कुमारी सहित गया जिले की पवंती देवी, पनिका कुमारी और लालवंती कुमारी को सम्मानित किया गया। स्वयं शिक्षण प्रयोग संस्था की संस्थापक प्रेमा गोपालन के जन्मोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। पराली जलाना धरती को मारने जैसा: डॉ. रणधीर कुमार ने कहा कि महिलाएं अब खेती में केवल श्रमदान नहीं, बल्कि निर्णय भी ले रही हैं। बिहार की विकास में महिलाओं की भागीदारी अहम है। उन्होंने अपील की कि खेतों में पराली न जलाएं। क्योंकि, इससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट हो रही है। प्रोजेक्ट मैनेजर गौतम कुमार ने कहा कि महिलाएं अब केवल गृहिणी नहीं, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उद्यमी बन रही हैं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की सफलता पर आधारित पुस्तक ‘सखी’ का विमोचन किया गया और मिशन हरियाली की ओर से 100 अमरूद के पौधे बांटे गए। कार्यक्रम का संचालन रिया कुमारी ने किया। मौके पर चंद्रउदय कुमार, मनीष कुमार, अजित मिश्रा, विकास कुमार, राजकुमार प्रसाद, विपिन कुमार, आयुष कुमार, कमल किशोर सिंह, कमल कुमार, खुशी कुमारी, प्रीति कुमारी, बलवंत कुमार, चंदन कुमार, विशाल कुमार, अनिता कुमारी, बिंदु देवी आदि मौजूद थे।