पैदल जा रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत

Jan 03, 2026 09:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

कुसुम्भा-ऐफनी मार्ग पर अमानतपुर गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने 45 वर्षीय महिला को कुचला। महिला का नाम टुन्नी देवी था, जो बाजार जा रही थी। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में मातम छा गया है।

पैदल जा रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत

पैदल जा रही महिला को वाहन ने कुचला, मौत कुसुम्भा-ऐफनी मार्ग पर अमानतपुर गांव के पास हादसा मृतका अरियरी प्रखंड के एफनी की थी रहने वाली शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुसुम्भा थाना क्षेत्र के कुसुम्भा-ऐफनी मार्ग पर अमानतपुर गांव स्थित अंजान पोखर के समीप शनिवार को सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की जान चली गई। घने कोहरे के बीच एक अज्ञात वाहन ने पैदल शेखपुरा बाजार जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक घायल महिला को सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर महिला पर पड़ी। घायल की पहचान अरियरी प्रखंड के एफनी गांव निवासी किसान राजाराम प्रसाद की पत्नी टुन्नी देवी के रूप में की गई।

राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और महिला को सदर अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि महिला घरेलू सामान की खरीदारी के लिए पैदल बाजार जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। टुन्नी देवी अपने पीछे दो छोटी बच्चियों को छोड़ गई है, जिनके सिर से मां का साया उठ गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;