ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में सड़क हादसे में महिला की मौत, एक जख्मी

नालंदा में सड़क हादसे में महिला की मौत, एक जख्मी

रहुई थाना क्षेत्र के हुसेनपुर गांव में बुजुर्ग महिला की मौत स्कूटी के धक्के से हो गयी। एक के जख्मी होने की भी सूचना है। मृतका स्व. किशोर राउत की 75 वर्षीया पत्नी साको देवी...

नालंदा में सड़क हादसे में महिला की मौत, एक जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफSun, 07 Jun 2020 07:26 PM
ऐप पर पढ़ें

रहुई थाना क्षेत्र के हुसेनपुर गांव में बुजुर्ग महिला की मौत स्कूटी के धक्के से हो गयी। एक के जख्मी होने की भी सूचना है। मृतका स्व. किशोर राउत की 75 वर्षीया पत्नी साको देवी थी। जख्मी वासो पासवान का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया है।

लोगों ने बताया कि शनिवार की शाम कुत्ते को बचाने के चक्कर में स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बैठे लोगों से टकरा गयी। जख्मी महिला को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष स्वराज कुमार ने बताया कि मृतका के परिजन ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें