ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बिहारशरीफनालंदा में पति ने पत्नी को ईंट से कूच-कूचकर मार डाला,करती थी अवैध संबंध का विरोध

नालंदा में पति ने पत्नी को ईंट से कूच-कूचकर मार डाला,करती थी अवैध संबंध का विरोध

नालंदा जिले के नूरसराय बाजार में एक पति ने पत्नी को ईंट से कूच-कूचकर मार डाला। बेचारी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति के अवैध संबंध का विरोध किया था। मंगलवार की रात घटना को अंजाम देकर पति शव को घर...

नालंदा में पति ने पत्नी को ईंट से कूच-कूचकर मार डाला,करती थी अवैध संबंध का विरोध
हिन्दुस्तान टीम,बिहारशरीफWed, 15 Nov 2017 08:51 PM
ऐप पर पढ़ें

नालंदा जिले के नूरसराय बाजार में एक पति ने पत्नी को ईंट से कूच-कूचकर मार डाला। बेचारी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पति के अवैध संबंध का विरोध किया था। मंगलवार की रात घटना को अंजाम देकर पति शव को घर में छोड़कर फरार हो गया। बुधवार की सुबह मृतक का एक रिश्तेदार उससे मिलने पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। इस संबंध में पति व चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है।

वर्षों से रह रहे थे सैदी गांव में

45 वर्षीया इन्द्राणी देवी अपने पति रामजी गोप के साथ नूरसराय काष्ठ मंडी स्थित नवनिर्मित मकान में रहती थी। उसका मायका पटना के हाजीपुर में है। वहीं ससुराल कतरीसराय थाना क्षेत्र के कोयरी बिगहा गांव में है। महिला पति के साथ कई सालों से सैदी गांव निवासी अपने बहनोई उमेश गोप के घर में रहती थी। हाल में ही दोनों ने नूरसराय में अपना घर बनाया था और उसमें रहने लगे थे। घर अभी पूरी तरह से बना भी नहीं था। दोनों का एक पुत्र था जिसकी एक हादसे में मौत हो गयी थी। पति-पत्नी घर में अकेले रहते थे।

गेंदड़ा से ढक दिया था शव

महिला की बहन के बेटे नीतीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को मौसी से भेंट हुई थी। बुधवार की सुबह वह किसी काम से उनसे मिलने गया था। बाहर से पुकारने पर घर से कोई नहीं निकला। अनहोनी की आशंका से वह घर में गया तो देखा कि कमरे में कोई पड़ा है और उसे गेंदड़ा से ढक दिया गया है। कपड़ा हटाकर देखा तो उसकी चीख निकल गयी। महिला की मौत हो गयी थी और उसका चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है। यह देखते ही उसने शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गयी। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने शव को जब्त कर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया।

किसी लड़की से था अवैध संबंध

नीतीश ने बताया कि सालों पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों खुशी पूर्वक रह रहे थे। छह-सात महीने से पति का रवैया बदल गया था। पता चला कि पति का एक लड़की से अवैध संबंध था। महिला को इसकी जानकारी मिली तो उसने जमकर विरोध किया। विरोध के बाद पति ने दिखावा किया कि उसने संबंध तोड़ दिया है। हालांकि दोनों का संबंध अब भी जारी था।

अक्सर होती थी पति-पत्नी में लड़ाई

स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। दोनों एक दूसरे से मारपीट भी करते थे। इधर महिला ने कुछ दिनों पहले आशंका व्यक्त की थी कि पति उसकी हत्या कर देगा। पति ने दूसरी औरत से शादी रचा लिया है और उसे रास्ते से हटा देगा। हालांकि लोगों को यह विश्वास नहीं था कि पति इतना बड़ा कदम उठायेगा।

घटनास्थल पर मिली खून से सनी ईंट

थानाध्यक्ष राजन मालवीय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सौंप दिया गया है। घटनास्थल के पास से खून से सनी ईंट बरामद की गयी है। प्रथमदृष्टया पति द्वारा महिला की ईंट से मारकर हत्या किये जाने का मामला सामने आ रहा है। पति फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें