सरमेरा में पेयजल संकट, प्याऊ लगाने की मांग

Mar 10, 2026 04:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

सरमेरा बाजार में जलसंकट गहराने लगा है। यहां दो जगहों पर पियाऊ लगाया गया है, जो अपर्याप्त है। रोजाना 40 हजार से अधिक लोग यहां आते हैं। बाजारवासियों ने और पियाऊ लगाने की मांग की है। मुख्य पार्षद ने बताया कि राशि उपलब्ध होने पर और जगहों पर पियाऊ लगाया जाएगा।

सरमेरा में पेयजल संकट, प्याऊ लगाने की मांग

सरमेरा, निज संवाददाता। बाजार में जलसंकट गहराने लगा है। इसे देखते हुए बाजार में दो जगहों पर पियाउ लगाया है, जो अपर्याप्त है। प्रखंड मुख्यालय होने के चलते रोजाना यहां 40 हजार से अधिक लोगों का आना जाना होता है। ऐसे में बाजार के मुख्य चौक चौराहों पर और प्याऊ लगाने की लोगों ने मांग की है। बाजारवासी गौरव सिंह, रंजीत कुमार उर्फ बबलू सिंह, सौरव सिंह, बंटी कुमार, रामाकांत पासवान, परमानंद मालाकार, नरेश हलवाई व अन्य ने इस दिशा में पहल करने की गुहार लगायी है। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने बताया कि राशि उपलब्ध होने पर और जगहों पर पियाउ लगाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।