Biharsharif News: भू-जलस्तर गिरने से गहराया पेयजल संकट, टैंकर के पानी से बुझ रही प्यास

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

Biharsharif News: भू-जलस्तर गिरने से नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। अधिकांश घरों की बोरिंग फेल हो चुकी है और लोग टैंकर के पानी से प्यास बुझा रहे हैं। नगर अध्यक्ष लट्टू यादव की पहल पर टैंकर के माध्यम से पानी घर-घर पहुंचाया जा रहा है।

Biharsharif News: भू-जलस्तर गिरने से गहराया पेयजल संकट, टैंकर के पानी से बुझ रही प्यास

Biharsharif News: भू-जलस्तर गिरने से गहराया पेयजल संकट, टैंकर के पानी से बुझ रही प्यास शहरी क्षेत्र के अधिकांश घरों की बोरिंग हुई फेल, हैंडपंप भी हुए बेकार नगर अध्यक्ष की पहल पर रोज मोहल्लों में पहुंच रहा टैंकर से पानी फोटो चेवाड़ा पानी : छोटी पोखर के निकट शुक्रवार को टैंकर से पानी लेते मोहल्ले के लोग। चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के सदर बाजार सहित विभिन्न मोहल्लों में इन दिनों गंभीर जल संकट उत्पन्न हो गया है। लगातार गिरते जलस्तर के कारण हालात चिंताजनक हो गए हैं। भू-जलस्तर 90 फीट से नीचे चले जाने के कारण शहरी क्षेत्र के अधिकांश घरों में लगी बोरिंग फेल हो चुकी है। सरकारी चापाकलो ने भी पानी उगलना बंद कर दिया है। लाचारी ऐसी कि लोगों को टैंकर के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है।

नगर अध्यक्ष की पहल

लोग प्यासे न रहें, इसे देखते हुए नगर अध्यक्ष लट्टू यादव ने बड़ी पहल की है। पेयजल संकट से जूझ रहे मोहल्लेवासियों को राहत दिलाने के लिए टैंकरों के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है। हालात यह है कि सुबह सात बजे से ही मोहल्ले के लोग बर्तन लेकर पानी के इंतजार में खड़े हो जाते हैं। टैंकर पहुंचते ही पानी लेने के लिए लोगों में होड़ मच जाती है। प्रशासन द्वारा जगह-जगह पर निर्धारित समय सीमा के भीतर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। छोटी पोखर और अंबेडकर चौक पर विशेष रूप से एक-एक टैंकर हमेशा तैनात रहता है, जिससे आसपास के लोगों के साथ राहगीरों की भी प्यास बुझ रही है। वर्तमान में हर दिन करीब 20 से 30 हजार लीटर पानी की आपूर्ति की जा रही है।

सिस्टम की लापरवाही

कहीं त्राहिमाम, तो कहीं पानी की बर्बादी: एक ओर नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों में जल संकट के कारण लोगों की फजीहत हो रही है। वहीं दूसरी ओर सिस्टम की घोर लापरवाही भी सामने आ रही है। विभिन्न मोहल्लों में बिछाई गई सप्लाई पाइपलाइन में छोड़े गए पॉइंट से हजारों लीटर पानी यूं ही बर्बाद हो रहा है। आलम यह है कि इनमें से एक भी पॉइंट पर टोटी (टैप) नहीं लगाई गई है, जिससे पानी लगातार सड़क पर बहता रहता है। समस्या के समाधान के लिए अधिकारी गंभीर नहीं दिख रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

सामान्य प्रश्न

जल संकट का मुख्य कारण क्या है?
जल संकट का मुख्य कारण भू-जलस्तर का गिरना है, जो 90 फीट से नीचे चला गया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar NewsबिहारशरीफBiharsharif News: भू-जलस्तर गिरने से गहराया पेयजल संकट, टैंकर के पानी से बुझ रही प्यास