Hindi NewsBihar NewsBiharsharif NewsVoter Verification 8122 Applications Filed for Claims and Objections in Nalanda
मतदाता सत्यापन के लिए जिले में 8122 वोटरों ने दिया आवेदन

मतदाता सत्यापन के लिए जिले में 8122 वोटरों ने दिया आवेदन

संक्षेप:

मतदाता सत्यापन के लिए जिले में 8122 वोटरों ने दिया आवेदनमतदाता सत्यापन के लिए जिले में 8122 वोटरों ने दिया आवेदनमतदाता सत्यापन के लिए जिले में 8122 वोटरों ने दिया आवेदनमतदाता सत्यापन के लिए जिले में...

Sep 04, 2025 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share Share
Follow Us on

मतदाता सत्यापन के लिए जिले में 8122 वोटरों ने दिया आवेदन दावा-आपत्ति का निपटारा निर्धारित अवधि में करें : प्रेक्षक केंद्रीय निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षक नजमुल होदा ने अधिकारियों व जनप्रतिनधियों के साथ की बैठक फोटो: चुनाव : हरदेव भवन में गुरुवार को अधिकारियों संग बैठक करते केंद्रीय निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षक नजमुल होदा। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। गुरुवार की शाम में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षक नजमुल होदा नालंदा पहुंचे। हरदेव में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति समीक्षा की। बताया गया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के क्रम में सातों विधान सभा क्षेत्रों में 30 हजार 852 लोगों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रारूप सूची के अनुसार काटे गये नामों के खिलाफ आठ हजार 122 वोटरों ने आपत्ति दाखिल की है। प्रेक्षक ने दावा-आपत्ति का निपटारा निर्धारित अवधि में करने का आदेश दिया। एक अगस्त को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में नालंदा में 21 लाख 77 हजार 576 वोटर हैं। इनमें से 21 लाख 75 हजार 872 यानि 99.92 प्रतिशत द्वारा दस्तावेज अपलोड किया गया है।