
विद्यार्थी परिषद ने सफल छात्रों को सम्मानित
टाउन हॉल में विवेकानंद सम्मान समारोह का हुआ आयोजन विद्यार्थी परिषद ने सफल छात्रों को सम्मानित विद्यार्थी परिषद ने सफल छात्रों को सम्मानित
टाउन हॉल में विवेकानंद सम्मान समारोह का हुआ आयोजन विवेकानंद क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को मिला सम्मान फोटो: छात्र सम्मान-बिहारशरीफ के टाउन हॉल में शनिवार को सम्मानित छात्र। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को टाउन हॉल में विवेकानंद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विवेकानंद क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सफल छात्रों को नगद पुरस्कार भी दिये गये। धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. रणवीर नंदन ने छात्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम में प्रांत संगठन मंत्री रौशन सिंह, राज्य कार्यसमिति सदस्य सज्जन कुशवाहा, विभाग प्रमुख अनुज सिंह आदि शामिल हुए।
जिला संयोजक प्रतीक राज ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले राहुल कुमार को 11 हजार, दूसरे स्थान पर रहने वाली संस्कृति कुमारी को 7500, तीसरे स्थान पर रहने वाले सनी कुमार को 5500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। 17 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में कैरी बैग दिया गया। मौके पर साहिल मेहता, धर्मपाल कुशवाहा, सुमीत पटेल, सोनाली, अमर राजपूत, शुभम आनंद, गुड़िया कुमारी, अदिति कुमारी, ज्योति कुमारी, अमाया राज, पीयूष कौशिक, ठाकुर विवेक सिंह, सोनू कुमार, कुमार बिट्टू, शिवम्, अभिनाश और पीयूष आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




