मारपीट के दो मामलों में आधा दर्जन लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
share

शेखपुरा में दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घाटकुसुम्भा गांव में भतीजे के मृत्यु भोज पर चाचा ने भतीजे पर हमला किया। दूसरी घटना में, ताड़ का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में झड़प हुई। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मारपीट के दो मामलों में आधा दर्जन लोग घायल

मारपीट के दो मामलों में आधा दर्जन लोग घायल घाटकुसुम्भा में विरोधी के घर जाकर भोज खाया, तो चाचा ने भतीजे का सिर फोड़ा शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला में मारपीट के दो अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सबसे आश्चर्यजनक मारपीट की घटना वाउघाट थाना क्षेत्र के घाटकुसुम्भा गांव में हुआ। यहां विरोधी के घर जाकर मृत्यु भोज खाना भतीजा के लिए महंगा साबित हुआ। नाराज चाचा ओर इसके चचेरे भाईयों ने युवक को पकड़ लिया और पिस्तौल के बट व लाठी से मारकर भतीजे का सिर फोड़ दिया।

आसपास के लोग दौड़े, तब जाकर युवक की जान बच पाई। घायल युवक सुरेश राम है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सदर प्रखंड के कारे गांव में ताड़ का पेड़ काटने के लिए दो पक्षों में भीड़ंत हो गई। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से रंजु देवी व दूसरे पक्ष से रुदल पासवान सहित अन्य चार लोग घायल हो गए हैं। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।