हरनौत में भूमि विवाद में मारपीट, कई जख्मी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बिहारशरीफहरनौत के डिहरी गांव में बुधवार को भूमि विवाद के कारण दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में लाठी-डंडे और धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के डिहरी गांव के रहने वाले एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच बुधवार को भूमि विवाद में जमकर मारपीट हो गयी। लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हुई मारपीट में कई लोग जख्मी हो गये। जख्मी एक पक्ष के दयाशंकर कुमार, जितेन्द्र प्रसाद व संजू देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट व हमला करने का आरोप लगाया है। आठ राउंड गोलीबारी का भी आरोप है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गयी है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


